फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Family identity card should be made by July 25, otherwise action will be taken

Prayagraj News: परिवार पहचान पत्र 25 जुलाई तक बन जाए, अन्यथा होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Family identity card should be made by July 25, otherwise action will be taken
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने परिवार पहचान पत्र बनाने का काम 25 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सीडीओ को ऐसा न करने वाले बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में पाया गया कि कई विभागों की प्रगति काफी खराब है। उन्हें बी, सी और डी श्रेणी मिली है।
विज्ञापन

डीएम ने इसमें सुधार की हिदायत दी। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम ने सभी तरह के विवरण हर महीने की 25 तारीख तक अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने गोशालाओं की व्यवस्था, पौधरोपण अभियान, तालाबों की खोदाई आदि कार्यों की भी समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने और संचालित करने के साथ योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने बीडीओ को पीएम आवास योजना व सीएम आवास योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेने और उससे संबंधित फोटो अपलोड करने के लिए कहा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

-------------
ग्राम प्रधान निधि के दुरुपयोग की शिकायत
प्रयागराज। उरुवा के परानीपुर गांव के राजू पासी ने ग्राम प्रधान निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने बृहस्पतिवार को डीएम को इससे संबंधित शिकायती पत्र सौंपा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed