फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Family alleges, police will be held responsible for daughter's suicide, FIR will be lodged

Prayagraj : परिजनों का आरोप, बेटी की खुदकुशी के लिए दराेगा जिम्मेदार, दर्ज कराई जाएगी प्राथमिकी

Thu, 14 Nov 2024 06:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 06:05 PM IST
सार

मूलरूप से एटा के नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दीपशिखा(22) गंगोत्री नगर में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। मंगलवार सुबह वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन
Family alleges, police will be held responsible for daughter's suicide, FIR will be lodged
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी के गंगोत्री नगर में प्रतियोगी छात्रा की खुदकुशी में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि बेटी के इस कदम के लिए बैरहना चौकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह जिम्मेदार है। वह कई महीने से बेटी के संपर्क में था और शादी का वादा भी किया था। उसके कमरे पर रहता भी था। फिलहाल, वह शव लेकर एटा चले गए हैं। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन

मूलरूप से एटा के नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दीपशिखा(22) गंगोत्री नगर में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। मंगलवार सुबह वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन

उधर, बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी पहुंचे पिता सुरेंद्र कुमार व अन्य परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। कहा कि दरोगा ने खुद शादी का प्रस्ताव रखा था। बाद में उसने दहेज में 20 लाख की कार की मांग की। इस बात को लेकर बेटी परेशान थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। परिजनों का यह भी आरोप है घटना सोमवार रात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों से बातचीत की गई है। फिलहाल, उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर

पिता से फोन पर कराई थी बात

छात्रा के पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा ने दीपावाली के आसपास खुद फोन पर बात कर उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद फोन पर अपने पिता से बात भी कराई थी। बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और कार की जगह प्लॉट देने पर राजी भी हो गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि कमरे में दरोगा के कपड़े व जूते मिले हैं। बेटी के मोबाइल में उसके साथ हुई चैटिंग, फोन कॉल के सबूत भी मौजूद हैं।

भोर में तीन बजे पहुंचा था दराेगा

उधर सूत्रों का कहना है कि दरोगा मंगलवार भोर में तीन बजे छात्रा के कमरे पर पहुंचा था। दरवाजा भीतर से बंद मिलने पर उसने ही तोड़ा और फिर शव को फंदे से उतारा। हालांकि, इसके बाद वह बिना किसी को सूचना दिए वहां से चला गया।

सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है। सुबह मकान मालिक ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और देखा कि शव बिस्तर पर पड़ा था। उधर इस मामले में दरोगा से पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed