फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Families with young men learned the nuances of yoga

परिवार संग जवानों ने सीखी योग की बारीकियां

Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Families with young men learned the nuances of yoga
व‌िश्व योग द‌िवस पर योगाभ्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
योग दिवस को सेना के जवानों ने भी परिवार के साथ उत्सव के रूप में मनाया। इसमें पूर्व उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया और रेड ईगल डिविजन के यूनिटों के सभी रैंकर्स, भूतपूर्व सैनिक और सामान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा न्यू कैंट के स्पोर्ट्स मैदान पर, ओल्ड कैंट, ओडी फोर्ट, छिवकी में आयोजित योग शिविरों में सैनिक वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में योग ड्रेस के साथ योग क्रियाएं कीं।
विज्ञापन


सब एरिया के अंतर्गत पूर्व उत्तर प्रदेश में फैजाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, पंचमढ़ी, में शिविर आयोजित किए गए। बमरौली स्थित मध्य वायु कमाल मुख्यालय में एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किए गए शिविर में वायु सैनिकों को इसका लाभ उठाने की सलाह दी गई। बंगलूरू स्थित वेद विज्ञान महाविद्यापीठ के योग विशेषज्ञ अंबरीश कुमार ने कई आसनों के बारे में बताया। छावनी परिषद के मैरिज हॉल में भी योग शिविर आयोजित किया गया। योग संकल्प लेकर इसे जीवन शैली में शामिल करने का संकल्प लिया गया। फाफामऊ स्थित आरएएफ परिसर में आयोजित योग शिविर में योग आचार्य विवेक चैतन्य ने योग की क्रियाओं को बताया। 
विज्ञापन


योग दिवस को जिला प्रशासन की ओर से भी मनाया गया। पुलिस लाइन, एनसीसी 15 बटालियन की ओर से भारत स्काउट गाइड परिसर, आईईआरटी परिसर में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा कि योग महज एक प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह चेतना के स्तर को ऊंचा करता है। पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में योगाचार्य डॉ. डीएन शुक्ला ने आसन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि योग शरीर मन और मस्तिष्क तीनों को जोड़ता है, जिससे लोग स्वस्थ रहते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, मेजा थर्मल पॉवर प्लांट, बैंक ऑफ इंडिया वाराणसी अंचल, आईटीआई लिमिटेड, केंद्रीय राज्य पुस्तकालय, नेहरू युवा केंद्र की ओर से झूंसी स्थित क्रिया योग संस्थान में आयोजित शिविर आयोजित कर लोगों को योग क्रियाओं के बारे में बताया गया। इसी तरह जिला क्षय रोग अधिकारी की ओर से नैनी स्थित कर्मा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में, विश्व आयुर्वेद परिषद, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, कर्मा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय झूंसी, जीवन ज्योति मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, संवेदना ट्रस्ट की ओर से ऑटिज्म बच्चों को सूर्य नमस्कार सहित अनुलोम-विलोम के बारे में बताया।

शारीरिक के साथ मानसिक मजबूती के लिए खिलाड़ियों ने भी योग शिविरों में भाग लिया। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम समेत शहर के तमाम खेल क्लबों, संस्थाओं की ओर से योग शिविर आयोजित किए गए। योग विज्ञान शिविर की ओर से मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में, नवजीवन तैराकी क्लब की ओर से यमुना नदी में पद्म आसन, ताड़ आसन आदि क्रियाएं कराई गईं। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रयाग संगीत समिति में आयोजित शिविर में हिस्सा लिया। 


योग दिवस पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से मुट्ठीगंज, द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से दर्जन भर स्थानों पर, द वर्ल्ड बुद्धा फेलोशिप एसोसिएशन ऑफ इंडिया, की ओर से राजापुर में, ओशो ध्यान केंद्र की ओर, सर्व सहयोग जन कल्याण समिति एवं पतजंलि योग सिमिति के संयुक्त तत्वावधान में बलुआघाट बारादरी पर, पूर्वीय कल्याणी-कल्याण समिति की ओर से दरियाबाद स्थित रोटरी बाल उद्यान, भारत स्वाभिमान की ओर से इंजीनियर रेजीमेंट ओल्ड कैंट, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, कृषि संस्थान, सीडीए पेंशन, 508 आर्मी वर्कशॉप, केपी कॉलेज, बक्शी बांध, लोहा पार्क, महिला अधिकार संगठन, श्री मां गंगा निर्मल संरक्षण समिति, केपी ट्रेनिंग कॉलेज, अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की ओर से नैनी प्रयागपुरम, वसेरा की ओर से ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में, सिविल डिफेंस कॉर्प्स, सत संकल्प संस्था की ओर से महिला सेवा सदन के सामने स्थित पार्क में, श्री मातृशक्ति योग सेवा समिति की ओर से स्ट्रेची रोड राम मंदिर के बगल स्थित अंसल अपार्टमेंट में शिविर आयोजित कर लोगों को योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed