फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake website of Maha Kumbh is closed, but mobile number of swindlers is active

Prayagraj News: महाकुंभ की फर्जी वेबसाइट तो बंद, पर ठगों का मोबाइल नंबर चालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fake website of Maha Kumbh is closed, but mobile number of swindlers is active
महाकुंभ में होटल, टेंट और लॉज बुकिंग के नाम पर चल रही दर्जनों फर्जी वेबसाइट को साइबर पुलिस ने बंद करवा दिया है। लेकिन, अब भी इन वेबसाइट, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल साइट पर साइबर ठगों के नंबर चालू हैं। ठग इन नंबरों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर ठग होटल बुकिंग के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप ग्रुप मैसेज बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने चार ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही 54 से अधिक वेबसाइट को भी बंद कराया। ताकि लोगों से साइबर ठग चपत न लगा सके।
विज्ञापन

लेकिन, साइबर पुलिस की जांच में पता चला कि वेबसाइट और फर्जी पेज पर 50 से अधिक मोबाइल नंबर है, जो लोगों को लगातार अपना ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब इन नंबरों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। जिससे इन नंबरों को ब्लॉक कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



नंबरों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू
डीसीपी साइबर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि फर्जी वेबसाइटों को बंद करा दिया गया है। साथ ही इनमें दर्ज नंबरों को बंद कराने के लिए रिपोर्ट बनाई गई है। इन सभी नंबरों को बंद कराने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी नंबर बंद कराए जाएंगे।


साइबर पुलिस को एक्स पर मिल रहीं शिकायतें
साइबर सेल में अब बुकिंग के नाम पर ठगी की ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर साइबर पुलिस के पास आठ शिकायत आईं हैं। जिसमें शिकायतकर्ता ने एक्स पर अपनी पीड़ा अपलोड करते हुए बताया कि उन्होंने महाकुंभ में आने के लिए होटल बुकिंग कराई थी, लेकिन उनके साथ ठगी हो गई है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed