फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake website of Hotel Kanha Shyam running from Haryana in the name of booking in Mahakumbh

Fraud : महाकुंभ में बुकिंग के नाम पर हरियाणा से चल रही होटल कान्हा श्याम की फर्जी वेबसाइट

Thu, 26 Dec 2024 04:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 04:10 PM IST
सार

16 दिसंबर को होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रुपेश कुमार सिंह ने उनके होटल के नाम से फर्जी वेबसाइट kanhashyam.hotelallahabad.com बनाकर बुकिंग करने पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच साइबर पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Fake website of Hotel Kanha Shyam running from Haryana in the name of booking in Mahakumbh
Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

महाकुंभ में शहर के नामी होटल में बुकिंग के नाम पर आए दिन पर्यटकों को ठगी को शिकार बनाया जा रहा है। होटल कान्हा श्याम के नाम से भी चल रही फर्जी वेबसाइट को लेकर साइबर पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह साइट हरियाणा से ऑपरेट की जा रही है। जल्द ही पुलिस फर्जी वेबसाइट चलाने वाले को गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन


16 दिसंबर को होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रुपेश कुमार सिंह ने उनके होटल के नाम से फर्जी वेबसाइट kanhashyam.hotelallahabad.com बनाकर बुकिंग करने पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच साइबर पुलिस कर रही है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने डोमेन कंपनी को मेल के माध्यम से पूछा था कि उक्त वेबसाइट किस शहर से संचालित हो रही है। साथ ही होस्ट करने वाले के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि जांच में पुलिस को पता चला है कि यह वेबसाइट हरियाणा के एक शहर से होस्ट की जा रही है। बहरहाल, आरोपी ठग के फरार होने की आशंका पर पुलिस अपराधी का नाम और शहर में बताने में बच रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक खुल रही वेबसाइट

हैरानी की बात है कि होटल कान्हा श्याम के नाम पर बनी वेबसाइट अभी तक कंप्यूटर में आसानी से खुल रही है। इस पेज में बुकिंग से लेकर होटल संबंधी कई जानकारियां डाली गई है। महाकुंभ में होटल बुकिंग करने पर कोई भी इस वेबसाइट के झांसे में आसानी से फंस सकता है।

अब तक 54 वेबसाइट को बंद करने का दावा

नवंबर माह में महाकुंभ में टेंट बुकिंग के नाम पर kumbhcottagebooking.com, kumbhcottagebooking.com, kumbhcottagebooking.com आदि वेबसाइट से ठगी की शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं, अब साइबर पुलिस का दावा है कि फर्जी वेबसाइट से चल रहे ठगी के खेल को बंद कर दिया गया है। अब तक लगभग 54 वेबसाइट बंद की गई हैं।

आप इस तरह पहचानें फर्जी वेबसाइट

-यूआरएल की अच्छी तरह से जांच कर लें

-वेबसाइट का यूआरएल "https://" से शुरू हो रहा हो, लॉक आइकन हो।

-केवल सरकारी या प्रमाणित एजेंसियों से ही बुकिंग करें।

- वेबसाइट या व्हाट्सएप से मिले एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed