{"_id":"69c3a0cafad74ebbf00f6693","slug":"fake-website-created-in-the-name-of-up-tet-complaint-filed-by-the-commission-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : यूपी टीईटी के नाम से बनाई फर्जी वेबसाइट, आयोग की ओर से दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : यूपी टीईटी के नाम से बनाई फर्जी वेबसाइट, आयोग की ओर से दी गई तहरीर
Wed, 25 Mar 2026 02:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:16 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी-2026 के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के उप सचिव ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
फेक वेबसाइट
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी-2026 के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के उप सचिव ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
तहरीर में बताया कि आयोग की ओर से 20 मार्च को यूपी टीईटी-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होनी है। लेकिन इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपी टीईटी-2026 के नाम से एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन
इस वेबसाइट पर क्लिक करने पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जैसी ही इंटरफेस और आवेदन से संबंधित सभी विकल्प दिखाई दे रहे हैं, जो पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। आयोग ने आशंका जताई है कि इस तरह की फर्जी वेबसाइट न केवल संस्था की साख को नुकसान पहुंचा सकती हैं, बल्कि अभ्यर्थियों को आर्थिक और मानसिक हानि भी पहुंचा सकती है। उप सचिव ने पुलिस से फर्जी वेबसाइट को तत्काल बंद कराने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
आयोग के चेयरमैन हैं पूर्व डीजीपी
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार हैं। इसलिए यूपी टीईटी के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट बनाना साइबर अपराधियों को भारी पड़ सकता है। उन्होंने साइबर सेल और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कहा कि इस तरह की फर्जी वेबसाइट संस्था की साख को नुकसान पहुंचा सकती हैं और अभ्यर्थियों को ठगी का शिकार भी बनाया जा सकता है।