{"_id":"65e8d6cf515d4fa7e001852a","slug":"fake-tweet-about-akhilesh-dimple-written-about-offering-flowers-on-atiqs-grave-allahabad-news-c-3-1-ald1019-332730-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अखिलेश-डिंपल के बारे में किया फर्जी ट्वीट, अतीक की कब्र पर फूल चढ़ाने की लिखी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अखिलेश-डिंपल के बारे में किया फर्जी ट्वीट, अतीक की कब्र पर फूल चढ़ाने की लिखी बात
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल को लेकर किए गए फर्जी ट्वीट पर हंगामा हो गया। दोनों की मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने की एक पुरानी फोटो लगाई गई। इसके कैप्शन में अतीक-अशरफ की कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंचने की झूठी बात लिख ट्वीट की गई है। जानकारी पर सपा कार्यकर्ता भड़क उठे और जार्जटाउन थाने पहुंच गए। फिलहाल, अज्ञात में केस दर्ज किया गया है।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि मनोज श्रीवास्तव नाम का व्यक्ति, जो प्रयागराज का निवासी है, अपने एक्स हैंडल@ Manojsr60583090 से लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है।
दो दिन पूर्व उसने अखिलेश व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की तस्वीर अपने हैंडल से पोस्ट की। यह तस्वीर सैफई में मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के समय की थी। आरोपी ने सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए तस्वीर के कैप्शन में झूठी व अशोभनीय बातें लिखीं। इसे अतीक की कब्र पर फूल चढ़ाने की बात लिखी।
विज्ञापन
जार्जटाउन थाने पहुंचे संदीप ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उक्त ट्विटर हैंडल से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जा चुका है। उसका यह कृत्य नफरत फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तो सयुस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं, एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि तहरीर पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि मनोज श्रीवास्तव नाम का व्यक्ति, जो प्रयागराज का निवासी है, अपने एक्स हैंडल