{"_id":"5df1549b8ebc3e88217d217a","slug":"fair-will-start-with-the-allocation-of-land-from-today-allahabad-news-ald2627019153","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला में भूमि आंवटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला में भूमि आंवटन
विज्ञापन
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में संस्थाओं को भूमि आवंटन की शुरुआत बृहस्पतिवार को होगी। इसी के साथ मेला क्षेत्र में टेंट आदि लगने लगेंगे। संस्थाओं की ओर से भूमि पूजन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।
पहले दिन दंडी स्वामी नगर एवं दंडी बाड़ा को जमीन का आवंटन होगा। दंडी बाड़ा को सेक्टर चार में जमीन दी जाएगी। हालांकि अभी कई काम अधूरे हैं। बुधवार देर शाम तक चकरप्लेट बिछाई जा रही थी। ऐसे में संस्थाओं को सामान लाने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। मेला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दंडी बाड़ा के बाद 14 दिसंबर को आचार्य बाड़ा, 15 को संगम लोवर मार्ग, 16 एवं 17 को खाकचौक, 18 को रामानुज मार्ग, 19 को संगम अपर मार्ग तथा सरस्वती मार्ग, महावीरजी मार्ग पर जमीन आवंटित की जाएगी। इसी क्रम में 20 दिसंबर को काली मार्ग, 21 को तुलसी मार्ग एवं जीटी रोड, 22 को त्रिवेणी मार्ग पर भूमि आवंटित की जाएगी। मेला प्रभारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि 23 को सेक्टर एवं एवं दो, परेड, शास्त्री गाटा, कबीर नगर में आवंटन होगा। 24 दिसंबर को समुद्रकूप मार्ग तथा 25 को अरैल क्षेत्र में जमीन का आवंटन होगा। मेला प्रभारी ने बताया कि अपरिहार्य परिस्थितियों में तिथियों में परिवर्तन संभव है। जमीन आवंटन के समय संस्थाओं को पहचान पत्र, फोटो एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसी के आधार पर सुविधा की पर्ची भी दी जाएगी। सुविधा पर्ची भूमि आवंटन के दो दिन बाद वितरित की जाएगी। प्रत्येक संस्था एवं व्यक्ति के लिए मेले की पूर्ण अवधि (माघी पूर्णिमा) तक शिविर बनाए रखना अनिवार्य होगा।
आचार्य बाड़ा को भूमि आवंटन में विवाद
आचार्य बाड़ा को शनिवार को जमीन आवंटित की जाएगी लेकिन समिति के गठन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आपत्तियों के बाद एसडीएम सदर ने पूर्व में हुए चुनाव निरस्त कर दिए हैं। अब चिट फंड विभाग विवाद का निपटारा करेगा। ऐसे में मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन को लेकर भी विवाद की बात कही जा रही है। दोनों गुट के लोगों ने मेलाधिकारी से मिलकर अपना पक्ष भी रखा है।
विज्ञापन
सामान वापस न करने वालों पर होगी कार्रवाई
पूर्व में आयोजित कुंभ, अर्द्धकुंभ, माघ मेला में सामान वापस न करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी 250 से अधिक संस्थाएं हैं। मेलाधिकारी रजनीश मिश्र ने बताया कि इन्हें नोटिस भेजा गया है। एक सप्ताह में सामान वापस नहीं करने वाली संस्थाओं को काली सूची में डाल दिया जाएगा। उन्हें भूमि और सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।
सामान वितरण व्यवस्था में अचानक बदलाव
मेला क्षेत्र में सामान वितरण की व्यवस्था में अचानक परिवर्तन कर दिया गया है। टेंट तथा अन्य सुविधाओं के वितरण की जिम्मेदारी इस बार छह संस्थाओं को दी गई है। साथ में तय हुआ था कि संस्थाएं सामान सीधे शिविर में भेजेंगी लेकिन मंगलवार को इसमें अचानक बदलाव कर दिया गया। पूर्व की व्यवस्था के तहत अब मेला प्रशासन के स्टोर में सामान आएगा। बुधवार को सामान रखा भी जाने लगा। इसके बाद मेला प्रशासन के स्टोर से सामान शिविरों में जाएगा।