फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fair backward slowly building pontoon bridges

पांटून पुल के धीमे निर्माण से पिछड़ा मेला

Sun, 11 Dec 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fair backward slowly building pontoon bridges
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जुड़े कार्यों की धीमी चाल ने माघ मेला से जुड़े दूसरे काम भी अटका दिए हैं। चकर्ड प्लेट बिछाने का काम काफी धीमा है और अब तक कोई भी पांटून पुल तैयार नहीं हो सका है। शनिवार को डीएम संजय कुमार मौकेपर निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां के हालात देखकर भड़क गए। उन्होंने अधिशासी अभियंता डॉ. हंसराज पर नाराजगी जताई और मौके से ही मुख्य सचिव को फोन पर अभियंताओं की लापरवाही से अवगत कराया। मुख्य अभियंता से भी डीएम की बात हुई। मुख्य अभियंता ने बताया कि 11 दिसंबर से वह खुद मेला क्षेत्र में रुककर कार्यों को अपने संरक्षण में पूरा कराएंगे।
विज्ञापन


महावीर पांटून पुल के ठेकेदार ने डीएम को बताया कि काम पूरा होने में दो दिन और लगेंगे। ऐसे में मेले से जुड़े काम इस दौरान प्रभावित रहेंगी, क्योंकि अन्य विभागों को इसी पुल से निर्माण सामग्री झूंसी की ओर ले जानी है। डीएम ने विभागों का निर्देश दिए कि जब तक पुल नहीं बनता, शास्त्री ब्रिज की ओर से निर्माण सामग्री झूंसी की तरफ मेला क्षेत्र में पहुंचाएं। हालांकि इसमें भी विभागों को दिक्कत होगी, क्योंकि झूंसी की तरफ चकर्ड प्लेटें नहीं बिछी हैं और ऐसे में वाहन के पहिये रेत में धंस सकते हैं। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डॉ. हंसराज ने त्रिवेणी एवं काल मार्ग पांटून पुल 15 दिसंबर, गंगोली शिवाला मार्ग पांटूनपुल 18 दिसंबर और ओल्ड जीटी पांटून पुल 20 दिसंबर तक बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर डीएम ने चेतावनी दी कि इस बार झूठा आश्वासन दिया और काम समय से पूरा नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधूरे पांटून पुलों पर सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रहती है। यह खतरनाक शौक सेल्फी लेने वालों पर भारी पड़ सकता है। शनिवार को डीएम वहां निरीक्षण करने पहुंच तो कुछ युवा पुल पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस पर डीएम ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। डीएम ने जनसामान्य से भी अपील की है कि जब तक पुल का निर्माण पूरा न हो जाए, तब तक वहां लोग सेल्फी न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed