जेई के 3222 पदों पर फंसी भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता (जेई) के 3222 पदों पर भर्तियां फंसी हुई हैं। लिखित परीक्षा का परिणाम इसी माह घोषित होना था लेकिन, अभी कॉपियां जांचे जाने का काम पूरा नहीं हो सका है। वहीं, सहायक अभियंता (एई) के 819 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है, जो चार अप्रैल को पूरी होगी। आयोग अप्रैल या मई माह में एई के पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित कर सकता है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत लिखित परीक्षा वर्ष 2016 में 10, 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसके बाद दो साल तक परिणाम फंसा रहा। रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया।
कई दिनों तक आयोग के गेट पर आमरण अनशन होता रहा। चक्काजाम भी किया गया। बाद में अभ्यर्थियों को कोर्ट से राहत मिली और आयोग ने एई के 819 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दियार। इन दिनों साक्षात्कार चल रहा है, जो चार अप्रैल को समाप्त होगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया था कि मार्च में जेई की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा लेकिन अब इसकी कोई उम्मीद नहीं है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक थी, सो कॉपियां की संख्या भी अधिक है। ऐसे में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अब भी जारी है। आयेाग के सूत्रों का कहना है कि जेई परीक्षा का परिणाम अप्रैल में भी आ पाना मुश्किल है। इसके लिए अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।