फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Facebook, Twitter plans to win the war with the help of Congress allahabad

फेसबुक, ट्विटर के सहारे जंग जीतने की तैयारी में कांग्रेस

Wed, 04 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 04 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Facebook, Twitter plans to win the war with the help of Congress allahabad
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कांग्रेस यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में अब ट्विटर, फेसबुक के सहारे जंग जीतने की तैयारी कर रही है। पार्टी पर अब पीके (चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर) की छाप साफ नजर आने लगी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सोशल नेटवर्किंग का सहारा लिया तो इस बार कांग्रेस उसी रास्ते पर चल पड़ी है। स्थानीय कांग्रेसियों की ओर से प्रियंका गांधी के समर्थन में तस्वीरें और कमेंट लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। पिछले दिनों इलाहाबाद आई पीके की टीम के समक्ष भी कांग्रेसियों ने प्रियंका को कमान सौंपे जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने यूपी में प्रियंका गांधी के जरिये पैर जमाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। प्रशांत किशोर की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि पार्टी को यूपी में पांव जमाना है तो प्रियंका को सामने लाना होगा। उन्हें प्रचार की कमान सौंपी जाएगी या उनका नाम सीएम के दावेदार के रूप में प्रस्तावित किया जाएगा, इसको लेकर भले ही सबकी अलग-अलग राय हो लेकिन प्रियंका के नाम पर कांग्रेसी एकमत नजर आने लगे हैं और इसको लेकर फिलहाल कोई गुटबाजी भी नहीं है। यही वजह है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका के समर्थन में तस्वीरें और कमेंट्स पोस्ट किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस के महासचिव हसीब अहमद ने प्रियंका गांधी की तस्वीर पोस्ट की है, जिसपर लिखा है, ‘दीदी इज कमिंग सून इन यूपी।’ इसके साथ कई और तस्वीरें और कमेंट्स प्रियंका के समर्थन में पोस्ट किए गए हैं। हसीब अहमद वहीं हैं, जो पहले भी प्रियंका गांधी के समर्थन में पोस्टर-बैनर लगाते रहे हैं लेकिन तब और अब में काफी फर्क नजर रहा है। पहले उनके इस कदम को विवादित माना जाता था। साल भर पहले इसी मसले पर उन्हें और पार्टी नेता श्रीश चंद्र दुबे को अनुशासनहीन बताकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया लेकिन बाद में दोनों की वापसी हो गई और जिला कांग्रेस में पद भी मिल गया। इस बार हसीब के इस कदम से पार्टी में कोई विवाद उत्पन्न नहीं हुआ और न ही इसे अनुशासनहीनता माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed