फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Facebook lover arrested for misleading ninth student arrested fearing love jihad

नौवीं की छात्रा को बहलाकर ले जा रहा फेसबुक प्रेमी गिरफ्तार, लव जिहाद की आशंका

Tue, 29 Dec 2020 09:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 09:33 AM IST
सार

  • पुलिस की पूछताछ में अपना नाम बताया युसुफ खान उर्फ आदित्यराज

विज्ञापन
Facebook lover arrested for misleading ninth student arrested fearing love jihad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी में रहने वाली नौवीं की छात्रा को बहलाफुसला कर ले जा रहा फेसबुक प्रेमी गिरफ्तार कर लिया गया। आधी रात सिविल लाइंस में टहलते देख पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। जानकारी पर झूंसी पुलिस पहुंची और फिर दोनों को थाने ले गई। जहां नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


झूंसी में रहने वाले इलेक्ट्रिक सामान के व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी क्षेत्र में ही स्थित स्कूल में नौवीं की छात्रा है। 26 दिसंबर की शाम वह संदिग्ध हाल में लापता हो गई। परिजनों ने बहुत तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात 11 बजे के करीब उन्होंने झूंसी थाने में उसकी गुमुशुदगी दर्ज कराई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

 

Facebook lover arrested for misleading ninth student arrested fearing love jihad
फेसबुक पर प्यार - फोटो : social media

उधर, रात ढाई बजे के करीब एसआई अजीत कुमार ने सिविल लाइंस में नाबालिग के साथ युवक को संदिग्ध हालत में टहलते देख रोका तो वह हड़बड़ा गए। पूछताछ की गई तो युवक ने उसे अपनी बहन कहने के साथ ही बताया कि वह उसे लेकर घर जा रहा है, लेकिन जांच पड़ताल व पूछताछ में अलग-अलग समुदायों के होने की बात पता चलने पर दोनों संदेह के घेरे में आ गए। युवक से कड़ाई से पूछताछ में जो बातें सामने आईं उसे सुनकर पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। उसने अपना नाम यूसुफ खान उर्फ आदित्य राज पुत्र अब्दुल करीम बताया।

 

Facebook lover arrested for misleading ninth student arrested fearing love jihad
Facebook - फोटो : Social Media

यह भी बताया कि वह मूलरूप से कासगंज का रहने वाला है जो मौजूदा समय में लखनऊ स्थित एक कांच की फैक्ट्री में काम करता है। यह पूछने पर कि वह इतनी रात को किशोरी को लेकर कहां जा रहा है, वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद मामले की जानकारी दी गई तो नाबालिग की तलाश में जुटे एसआई मनोज कुमार यादव भी आ गए और फिर दोनों को झूंसी थाने ले जाया गया। वहां पूछताछ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।  

 

विज्ञापन

Facebook lover arrested for misleading ninth student arrested fearing love jihad
फेसबुक - फोटो : Social Media

फेसबुक पर की थी दोस्ती 

किशोरी से पूछताछ में पता चला कि उसकी आरोपी युवक से दोस्ती फेसबुक पर कई महीने पहले हुई थी। इसके बाद वह अक्सर बातें करने लगे। 26 दिसंबर की शाम वह उससे मिलने लखनऊ से आया था। दोनों झूंसी में ही मिले जिसके बाद उसने उसे अपने साथ ले जाने लगा। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed