रंगदारी मामला : लकड़ी कारोबारी ने क्यों लिए थे अतीक से तीन करोड़, वकील से बातचीत के ऑडियो में स्वीकारी बात
Atiq Ahmed News : विजय मिश्रा पर मुकदमा दरियाबाद के लकड़ी व्यवसायी मो. सईद ने दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि फोन कर अतीक अहमद व उसके गुर्गों के नाम से तीन करोड़ रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। एक दिन पहले इससे संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद व अशरफ के वकील विजय मिश्रा पर रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा वादी भी सवालों के घेरे में है। उसकी और वकील की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद उसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर उसने अतीक से तीन करोड़ रुपये क्यों लिए थे। अतीक से उसके क्या रिश्ते थे और इस लेनदेन की वजह क्या थी?विजय पर मुकदमा दरियाबाद के लकड़ी व्यवसायी मो. सईद ने दर्ज कराया है।
आरोप लगाया है कि फोन कर अतीक अहमद व उसके गुर्गों के नाम से तीन करोड़ रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। एक दिन पहले इससे संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कथित तौर पर ऑडियो में विजय और सईद के बीच की बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो की शुरआत में ही कथित तौर पर विजय कहते हैं कि अतीक अहमद जो आपको तीन करोड़ रुपये दिए थे, उसका हिसाब करेंगे।
इस पर सईद की ओर से जवाब दिया जाता है कि ‘हां कर लेंगे।’ व्यवसायी अपनी इसी बात को लेकर सवालों के घेर में है। कहा जा रहा है कि इस जवाब से तो यही लग रहा है कि वह अतीक की ओर से तीन करोड़ रुपये दिए जाने की बात स्वीकार कर रहा है। अब सवाल यह है कि लकड़ी का काम करने वाले व्यवसायी का अतीक से क्या संबंध था? सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी रकम माफिया ने उसे क्यों दी? रकम कब दी और कैसे दी, यह भी जांच का विषय है।
फिलहाल ठंडे बस्ते में मामला
उधर मुकदमा दर्ज हुए पांच दिन बीतने के बाद भी फिलहाल मामला ठंडे बस्ते में है। अब तक भुक्तभोगी का बयान नहीं दर्ज किया गया है। 20 मई को मामले में अतरसुइया थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें वादी ने यह भी पुलिस को बताया कि है कि उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग है। जो उसने पुलिस को सौंपी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के क्रम में कॉल रिकॉर्डिंग को एफएसएल भी भेजा जा सकता है।