फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Exhibition on fees hike, I

इविवि में फीस बढ़ोतरी पर प्रदर्शन जारी, मार्च निकाला

Sun, 21 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Exhibition on fees hike, I
इलाहाबाद छात्रों का अनशन - फोटो : SELF
इविवि में सभी पाठ्यक्रमों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया डीएसओ एवं एसएफआई का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने छात्रसंघ भवन से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक मार्च निकाला। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार तीन साल से लगातार विवि पर हमले कर रही है। अब सरकार विवि से छात्रों की बेदखली का षड़यंत्र रच रही है, जिसकी शुरूआत 2015 में नॉन नेट फेलोशिप पर रोक लगाने से हुई थी।
विज्ञापन


फीस वृद्धि पर वक्ताओं ने कहा कि अभी हाल ही में पंजाब विवि में 11 गुना फीस वृद्धि का फैसला थोपा जा रहा था। छात्रों ने व्यापक विरोध कर उसे उल्टे पांव लौटा दिया। विवि प्रशासन ने पहले तो आवेदन फॉर्म की फीस बढ़ाई, जिसकी वजह से कई छात्र फॉर्म नहीं भर पाए और अब पाठ्यक्रमों में फीस बढ़ोतरी करके छात्र विरोधी मंशा जाहिर कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व अंतस सर्वानंद, भीम सिंह चंदेल, विकास स्वरूप ने किया। इसमें सुनील मौर्य, रश्मि, राकेश कुमार, शक्ति, रजवार, जय वसुधैव, देवेश प्रताप सिंह, रणविजय विद्रोही, सतीश खरवार, सुभाष कुशवाहा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में छात्रों ने छात्रसंघ भवन पर कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान कहा गया कि कुलपति लगातार मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सह पर छात्र विरोधी काम कर रहे हैं। पुतला दहन में सुनील यादव, अंकित पाल, उत्कर्ष सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, अमर वर्मा, राजन तिवारी, ऋतुराज यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed