फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Exempt to come to police at allahabad university campus

इविवि परिसर में पुलिस को आने की छूट

Sat, 02 Feb 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Exempt to come to police at allahabad university campus
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रजनीकांत की आत्महत्या की घटना के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है। इसके मद्देनजर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने कमिश्नर, डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर परिसर में नियमित रूप से फोर्स तैनात किए जाने का आग्रह किया है। हालांकि कुछ दिनों पहले चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस एवं जिला प्रशासन भेजकर कहा था कि इविवि प्रशासन की अनुमति के बिना पुलिस परिसर में प्रवेश न करे।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर की ओर से पुलिस और जिला प्रशासन को लिखे पत्र में कहा गया है कि आत्महत्या करने वाले छात्र के कमरे से मिलने सुसाइड नोट को लेकर छात्रों में आक्रोश है और विगत दो दिनों से केवल परिसर ही नहीं, विश्वविद्यालय के बाहर भी सड़कों पर चक्काजाम आदि के जरिये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन कर नेतृत्व छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, महामंत्री शिवम सिंह समेत अतेंद्र सिंह, सत्यम सिंह सनी, संदीप वर्मा आदि कर रहे हैं। आंदोलन के कारण परिसर में अशांति एवं उपद्रव जैसी स्थिति है। पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। चीफ प्रॉक्टर ने अफसरों से कहा है कि पिछले दिनों जिस पत्र के जरिये यह अनुरोध किया गया था कि बिना अनुमति के पुलिस इविवि परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे, उस अनुरोध को वापस लिया जाता है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक मार्च से नई सुरक्षा एजेंसी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा का जिम्मा सैनिक कल्याण निगम के पास है। एजेंसी और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच 28 फरवरी तक अनुबंध है। इसके बाद अनुबंध समाप्त हो रहा है। एजेंसी का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर इविवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि एजेंसी को कार्य विस्तार नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed