फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Examination for constable recruitment in Delhi Police from tomorrow

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा कल से

Wed, 25 Nov 2020 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Examination for constable recruitment in Delhi Police from tomorrow
delhi police - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कांस्टेबल भर्ती (कार्यकारी) पुरुष एवं महिला परीक्षा-2020 का आयोजन 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए देश भर से 28 लाख 77 हजार 35 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जिनमें एसएससी मध्य क्षेत्र से सात लाख छह हजार 640 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और 90-90 मिनट की तीन पालियों सुबह नौ से 10.30 बजे, दोपहर 12.30 से दो बजे और शाम चार से 5.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में रिपोर्ट करनी होगी। अभ्यर्थी परीक्षा से तीन दिन पूर्व एसएससी की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अपने साथ फोटो आईडी भी लानी होगी। आईडी में संबंधित अभ्यर्थी की जन्मतिथि भी अंकित होनी चाहिए और जन्मतिथि वही होनी चाहिए, जो अभ्यर्थी ने आवेदन में भरी है। अगर फोटो आईडी में अभ्यर्थी की जन्मतिथि अंकित नहीं है तो एक अन्य आईडी भी रखनी होगी, जिसमें जन्मतिथि अंकित हो और वह आवेदन में दी गई जन्मतिथि से मेल खाती हो। फोटो आईडी और जन्मतिथि के सत्यापन के बाद ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के 17 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में सर्वाधिक 12 केंद्र बनाए गए हैं, 40771 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा आगरा के 10 केंद्रों में 90720, अलीगढ़ के दो केंद्रों में 20800, बरेली के चार केंद्रों में 39860, भागलपुर के एक केंद्र में 9345, दरभंगा के एक केंद्र में 4683, गोरखपुर के पांच केंद्रों में 45272, झांसी के दो केंद्रों में 13264, कानपुर के आठ केंद्रों में 103281, लखनऊ के सात केदं्रों में 64735, मेरठ के आठ केंद्रों में 95280, मुरादाबाद के एक केंद्र में 14165, मुजफ्फरनगर के दो केंद्रों में 14400, मुफ्फरपुर के तीन केंद्रों में 18409, पटना के आठ केंद्रों में 71032, पूर्णेया के एक केंद्र में 4270 और वाराणसी के 10 केंद्रों में 56353 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। 

एसआई सीपीओ परीक्षा में 33 फीसदी रही उपस्थिति

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित एससी सीपीओ परीक्षा-2020 में अभ्यर्थियों की औसत उपस्थिति 33.08 फीसदी रही, जबकि परीक्षा के आखिरी दिन बुधवार को 33.91 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश एवं बिहार में एक लाख 53 हजार 467 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे और इनमें से 507132 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उत्तर प्रदेश में उपस्थिति 32.57 फीसदी एवं बिहार में 34.02 फीसदी रही। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 8928 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 3258 अभ्यर्थी यानी 36.49 फीसदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed