फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Examination fees for PCS-2024 will be deposited till today

Prayagraj News: पीसीएस-2024 के लिए आज तक जमा होंगे परीक्षा शुल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Examination fees for PCS-2024 will be deposited till today
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए एक जनवरी 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2024 और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि दो फरवरी 2024 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन की अंतिम नौ फरवरी 2024 है। पीसीएस परीक्षा के आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य है।
विज्ञापन

आवेदन शुरू होने से एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर 2023 तक तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने ओटीआर किया था, जो 28 जनवरी तक बढ़कर 17 लाख 91 हजार 554 तक पहुंच गया है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकरीबन दो लाख नए ओटीआर हो गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को 51 जिलों में कराई जाएगी। हालांकि, पिछले 12 वर्षों में इस बार पीसीएस के सबसे कम पद होने के कारण अभ्यर्थियों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed