{"_id":"5d47347a8ebc3e6d0e2073dc","slug":"exam-result-allahabad-news-ald251367397","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी छात्र लामबंद, परीक्षा परिणाम घोषित कराने पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी छात्र लामबंद, परीक्षा परिणाम घोषित कराने पर अड़े
विज्ञापन
exam result
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी 2016 के रिजल्ट, अशासकीय विद्यालयों में खाली करीब एक लाख पदों पर भर्ती और सभी भर्तियों में पारदर्शिता की मांग पर प्रतियोगी छात्र लामबंद हो गए हैं। माध्यमिक प्रतियोगी मंच के बैनर तले चयन बोर्ड पर प्रतियोगियों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। सोमवार को प्रतियोगी तेलियरगंज में माइक मीटिंग कर कैंडल मार्च निकालेंगे।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, माध्यमिक प्रतियोगी मंच के सुनील यादव, पवन गुप्ता व विनय सिंह ने चयन बोर्ड पर कॉलेज प्रबंधकों व डीआईओएस से मिलीभगत का आरोप लगाया। आजाद पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 22 हजार से ज्यादा अधियाचन आए थे उनमें भी मात्र चार हजार का ही सत्यापन हुआ है । 900 विद्यालयों ने तो एक भी अधियाचन भेजा ही नहीं। ऐसे विद्यालयों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय उनके मनमुताबिक आदेश निर्गत किया गया कि सात अगस्त के बाद कोई नया अधियाचन नहीं लिया जायेगा। उन्होंने मांग की कि अधियाचन लेने व सत्यापन की तिथि 15 दिन बढ़ाई जाए।
बैठक में कृष्ण गोपाल सिंह, पवन गुप्ता, एलके चौधरी, अनुराग वर्मा, सुनील कुमार, वरुण सिंह, अर्चना मौर्या, राजकुमार यादव, अखिलेश पांडेय, जय प्रकाश, रमेश गौतम, पुष्पा सिंह, उमा शंकर सिंह, रमेश कुमार रंजन, पंकज कुमार, विनोद कुमार मिश्र, ओपी यादव, दिनेश, विनय आदि मौजूद रहे।