फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ex-serviceman committed suicide by jumping from a train, shot his daughter-in-law to death, got bail last year

Prayagraj : भूतपूर्व सैनिक ने ट्रेन से कटकर दी जान, बहू की गोली मारकर कर दी थी हत्या, पिछले साल मिली थी जमानत

Mon, 03 Jun 2024 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

भूतपूर्व सैनिक शिवमूरत तिवारी मूल रूप से करैली थाना क्षेत्र के करेहदा गांव के रहने वाले थे। वे भारतीय सेना में कार्यरत थे। लगभग बीस वर्ष पूर्व फौज से रिटायर होने के बाद से अपने ससुराल के गांव घूरपुर क्षेत्र के सारंगापुर में आकर बस गए थे।

विज्ञापन
Ex-serviceman committed suicide by jumping from a train, shot his daughter-in-law to death, got bail last year
मृतक शिवमूरत तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के सारंगापुर गांव के सामने से निकली मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार की सुबह एक वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उनकी पहचान सरंगापुर निवासी शिवमूरत तिवारी (80)  के रूप में हुई। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शिवमूरत तिवारी मूल रूप से करैली थाना क्षेत्र के करेहदा गांव के रहने वाले थे। वे भारतीय सेना में कार्यरत थे। लगभग बीस वर्ष पूर्व फौज से रिटायर होने के बाद से अपने ससुराल के गांव घूरपुर क्षेत्र के सारंगापुर में आकर बस गए थे। उनके दोनों बेटे राजीव तिवारी और राना तिवारी भी सेना से रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन


बहू की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद पहुंच गए थे थाने

मृतक अपनी ही बहू अंजू पत्नी राजीव तिवारी की हत्या के आरोप में जेल जा चुके थे। आरोप है कि गत एक दिसंबर 2016 की सुबह उन्होंने पारिवारिक विवाद में अपनी लाइसेंसी बंदूक से बहू को गोली मारकर हत्या कर दी थी। बहू की हत्या के बाद वह आला कत्ल बंदूक लेकर खुद ही घूरपुर थाने पहुंच गए थे। गांव के लोगों के अनुसार पिछले वर्ष ही जेल से जमानत पर छूट कर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed