{"_id":"5cf02de5bdec22073073efcb","slug":"ex-minister-ram-achal-rajbhar-surrendered-before-the-court-bail-granted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने किया सरेंडर जमानत मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने किया सरेंडर जमानत मंजूर
Fri, 31 May 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 May 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
धरना देकर सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध करने के मुकदमे में पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली और जमानतें दाखिल करने पर रिहा कर दिया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ लाल चंदन और राधाकृष्ण मिश्र को सुनकर दिया है।
विज्ञापन
घटना 21 जुलाई 2016 की लखनऊ के हजरतगंज थाने की है। एसआई शिवा साकेत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि बसपा के लगभग पांच हजार समर्थक और पदाधिकारी बिना अनुमति के दयाशंकर सिंह द्वारा दिए बयान के विरोध में नारे बाजी करते हुए हजरतगंज चौराहे से विधान सभा चौराहे तक मार्ग अवरुद्ध कर दिया जिससे यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन