फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Everyone will be under the radar of cameras, there will be a network of 3708 cameras in the entire city.

Prayagraj : हर कोई होगा कैमरों की जद में, पूरे शहर में होगा 3708 कैमरों का जाल

Sun, 04 Aug 2024 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 05:41 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 1100 कैमरे पहले से लगे हैं। इसके अलावा सेफ सिटी योजना के अंतर्गत 1088 कैमरे शहरियों की मदद से भी मिले हैं। इसके अलावा महाकुंभ के अंतर्गत करीब 1600 कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Everyone will be under the radar of cameras, there will be a network of 3708 cameras in the entire city.
शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 के दौरान प्रयागराज में आने वाला कोई भी व्यक्ति कैमरों की नजर से नहीं बच पाएगा। पूरे शहर तथा आसपास के इलाकों में कैमरों का जाल होगा। भीड़ प्रबंधन के मकसद से 1600 कैमरे और लगने जा रहे हैं। इनमें कई कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीकी से लैस होंगे।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 1100 कैमरे पहले से लगे हैं। इसके अलावा सेफ सिटी योजना के अंतर्गत 1088 कैमरे शहरियों की मदद से भी मिले हैं। इसके अलावा महाकुंभ के अंतर्गत करीब 1600 कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। स्मार्ट सिटी की ओर से स्थान चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे के आधार पर मैप तैयार कर कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भीड़ नियंत्रण के मकसद से कैमरे रेलवे एवं बस स्टेशनों, पार्किंग स्थलों समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें कई एआई तकनीक के होंगे। ये कैमरे निश्चित क्षेत्रफल में मौजूद लोगों एवं वाहनों की संख्या गिनने में सक्षम हैं। यानि, इनकी मदद से लगातार यह जानकारी लगातार मिलती रहेगी कि स्थान विशेष पर कितने लोग एवं वाहन हैं। इसकी मदद से भीड़ का अनुमान लगाकर जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे। स्मार्ट सिटी के प्रभारी अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने बताया कि सभी कैमरे पुलिस लाइन और मेला कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जुड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed