फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Everyone except fifty can get the result

पचास को छोड़ बाकी सभी का आ सकता है रिजल्ट

Fri, 09 Aug 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Everyone except fifty can get the result
Everyone except fifty can get the result
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती मामले में पचास अभ्यर्थियों के इर्द-गिर्द घूम रही एसटीएफ जांच की रिपोर्ट जल्द ही आ सकती है। शासन का भी दबाव है कि जांच रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए। अध्यक्ष अभ्यर्थियों से मुलाकात के दौरान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आयोग सभी विषयों का परिणाम तैयार कर चुका है। ऐसे में संदिग्ध माने जा रहे 50 अभ्यर्थियों को छोड़ बाकी का परिणाम जांच रिपोर्ट आते ही जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने जिन 50 अभ्यर्थियों के बारे में आयोग से सूचना मांगी थी, उनमें से आधे अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि बाकी के 25 अभ्यर्थियों के भी पास होने में संशय है। चर्चा है कि इनमें से कोई भी पास नहीं हुआ है। हालांकि, कोई भी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि करने को तैयार नहीं है, लेकिन ऐसा है तो एसटीएफ की जांच रिपोर्ट आने के बाद आयोग के लिए परिणाम जारी करना मुश्किल नहीं होगा। एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 29 जुलाई को परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

आयोग कुछ बड़े विषयों का रिजल्ट भी जारी कर चुका है, लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला सामने आने के बाद प्रमुख विषयों के रिजल्ट आयोग ने रोक दिए। पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिलकर रिजल्ट जारी करने की मांग की थी। अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से कहा था कि सभी विषयों का रिजल्ट तैयार है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट आते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं, पिछले हफ्ते प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी को फोन कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा था। माना जा रहा है कि एसटीएफ इस माह के अंत तक रिपोर्ट दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed