फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every state university will have an open university study center

हर राज्य विश्वविद्यालय में होगा मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र

Fri, 01 Jan 2021 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Every state university will have an open university study center
यूपीआरटीओयू लोगो - फोटो : UPRTOU
प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का एक अध्ययन केंद्र खोला जाएगा। इस बाबत राज्यपाल यानी कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी केयूर सी. संपत ने राज्यपाल की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में पहले से ही मुक्त विश्वविद्यालय के एक-एक अध्ययन केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसी का हवाला देते हुए मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. जीएस शुक्ल ने राज्यपाल को पत्र भेजकर अनुरोध किया था कि अन्य विश्वविद्यालयों में भी मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र खुलने चाहिए। कुलसचिव ने अपने पत्र में कहा था कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2030 तक उच्च शिक्षा में नामांकन अनुपात 50 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसमें मुक्त विश्वविद्यालय की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रदेश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य विश्वविद्यालय अपने यहां उत्तर प्रदेश के एक मात्र मुक्त राज्य विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र को खोलने की रुचि नहीं रखते हैं, जो प्रदेश सरकार की मंश के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्त विश्वविद्यालय के अनुरोध पर अब कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र जारी कर प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। मुक्त विवि के कुलपति प्रो. कामश्ेवर नाथ सिंह का कहना है कि राज्य विश्वविद्यालयों में सीटों की संख्या सीमित होती है। ऐसे में अध्ययन केंद्र खुलने से मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से लोगों को उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा और तभी वर्ष 2030 तक उच्च शिक्षा में नामांकन 50 फीसदी तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed