फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every section of the society is getting the benefits of schemes - Anupriya

नीतीश कुमार के बाद अनुप्रिया ने भी कहा पिछड़ों की हो जनगणना, योगी सरकार की जमकर की तारीफ

Wed, 18 Aug 2021 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Aug 2021 10:56 PM IST
सार

  • जन आशीर्वाद यात्रा की अगुवाई कर रहीं अनुप्रिया पटेल ने कहा, केंद्र सरकार करें पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन

विज्ञापन
Every section of the society is getting the benefits of schemes - Anupriya
Prayagraj News : जनअधिकार यात्रा को संबोधित करतीं सांसद केशरी देवी पटेल, साथ में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी पिछड़ी जाति की जनगणना कराए जाने की वकालत की है। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद योजना की प्रयागराज में अगुवाई कर रही अनुप्रिया ने बुधवार को कहा कि  उत्तर प्रदेश की तर्ज पर केंद्र सरकार भी पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन करें। इसके अलावा सरकार पिछड़ी जाति की जनगणना भी करवाएं।
विज्ञापन


प्रदेश में योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर देर शाम शहर पहुंची अनुप्रिया ने कहा कि जिस तरीके से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय है, उसी तरीके से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का भी गठन होना चाहिए। इसके साथ ही अनुप्रिया पटेल ने जातीय जनगणना को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार से मांग की है कि वह पिछड़ी जातियों की गिनती जरूर करवाएं। देश में 1931 के बाद से पिछड़ी जातियों की गिनती नहीं हुई है।
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल के मुताबिक जातीय जनगणना के लिए संसद से लेकर सर्वदलीय बैठक एवं यहां तक की एनडीए की बैठक में भी पार्टी की तरफ से यह मांग उठाई जा चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी यह मांग पीएम नरेंद्र मोदी जरूर पूरा करेंगे। अनुप्रिया के मुताबिक पीएम ने लगातार जिस तरीके से पिछड़े वर्ग के हक मे तमाम कार्य किए हैं इससे आने वाले दिनों में उन्हें उम्मीद है कि उनकी इस मांग को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवश्य पूरा करेंगे। प्रदेश में नई इंडस्ट्री न लगाए जाने के सवाल पर अनुप्रिया ने कहा कि अगर कोई इंडस्ट्री लगाने के लिए आगे आता है तो सरकार उसका पूरा सहयोग करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुप्रिया ने योगी सरकार के कामकाज को बताया बेहतर
बुधवार की देर शाम सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में अनुप्रिया ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने बीते साढ़े चार वर्ष के दौरान बेहतर कार्य किया है। सांसद केशरी देवी पटेल की मौजूदगी में अनुप्रिया ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी काम किया गया है। इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगे। प्रदेश में चार एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। कोरोना काल में भी योगी सरकार के कार्य की डब्ल्यूएचओ तक ने सराहना की।

कहा कि सरकार की इन्हीं तमाम उपलब्धियों को लेकर ही यह यात्रा निकाली गई है। प्रयागराज में इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना दल एस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरा दमखम दिखाया। अभी यात्रा पूरी नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को भी यात्रा जारी रहेगी। सिकंदरा कस्बे में बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत किया। इस मौके पर सिकंदरा पुराने चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में गरीब जनता को न तो पर्याप्त आवास मिला न ही शौचालय। यही नहीं पर्याप्त बिजली भी नहीं मिल पाई। जबकि मौजूदा सरकार ने गरीबों को आवास और शौचालय दिलाने का काम किया है। इसके साथ ही पर्याप्त बिजली, सड़कों का चौड़ीकरण और गरीबों को मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। गरीब बेटियों की शादी का खर्च भी सरकार उठा रही है।

सभा में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्त्रस्म का संयोजन शशांक मिश्रा ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष गंगापार अश्वनी द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडे, अपना दल के जिला अध्यक्ष भानु पटेल, सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, राकेश शुक्ला, गिरजा शंकर पांडे, भूपेंद्र प्रताप सिंह, लालचंद केसरवानी, आशुतोष केशरवानी, प्रत्यक्ष द्विवेदी, अनिरुद्ध पटेल, जीत लाल त्रिपाठी, अवनीश द्विवेदी, दिलीप सिंह, विपिन मौर्य, रोहित पांडेय, गया प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Every section of the society is getting the benefits of schemes - Anupriya
Prayagraj News : जनअधिकार यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज
अर्थव्यवस्था मजबूती के लिए आधारभूत संरचना को बढ़ावा सरकार की प्राथमिकता. अनुप्रिया
जन आशीर्वाद यात्रा के हंडिया पहुंचने पर भाजपा एवं अपना दल कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री तथा अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का स्वागत किया। मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि कोरोना संक्त्रस्मण से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए मूलभूत संरचना को बढ़ावा देना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन को लगवाने की अपील की । जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, सांसद केशरी देवी पटेल, जिला सहकारी फेडरेशन प्रयागराज के चेयरमैन प्रेमकुमार सिंह, अपना दल प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक दूबे, गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दूबे, पंकज त्रिपाठी, अजय पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जिला मंत्री महेशचंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रमोद त्रिपाठी, रामअधार बिंद, रामफल भारतीया, सैफुल अब्बास, बटुकनाथ दूबे, अवधेश तिवारी, गीता पांडेय, सीवी सिंह, आचार्य संतोष शुक्ला, अनुराग केशरवानी, प्रमोद मिश्रा, सागर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed