फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Evergreen songs , ghazals laced evening

सदाबहार गीतों, गजलों से सजी शाम

Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Evergreen songs , ghazals laced evening
अनहद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अनहद की ओर से रविवार को प्रयाग संगीत समिति में आयोजित ‘बहार से बहार तक-4’ में सदाबहार गीतों और गजलों की शाम सजी। कार्यक्रम में गायिका पुष्पा शुक्ला और डॉ. डीएन शुक्ला ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। 1950 से लेकर 2015 तक के सुमधुर गीतों की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


‘उस मोड़ से शुरू करें’, ‘दिल दिवाना माने ना’, ‘यूं हसरती के दाग’, ‘कौन दिशा में लेके चल रे बटुहिया’, ‘ये जिंदगी उसी की है’, ‘शोला जो भड़के’, ‘आंखों ही आंखों में’, ‘आइये मेहरबां’ गीतों को अपनी सुमधुर आवाज में गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में निदा फाजली की गजल ‘हर तरफ हर जगह बेशुमार आदमी फिर भी तनहाइयों का शिकार आदमी’ के जरिए जगजीत सिंह को याद किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की। वहीं कुछ लोगों ने स्टेज पर अपनी गायकी के जादू से भी दर्शकों को चकित किया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. डीएन शुक्ला ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल सुकून के देना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी और डॉ. राधा घोष ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed