Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Even after 200 years, Rani ka Talab remains an unparalleled example of engineering

Prayagraj News: 200 साल बाद भी इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है रानी का तालाब

Wed, 18 Nov 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 18 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Even after 200 years, Rani ka Talab remains an unparalleled example of engineering
फूलपुर के अरवासी मय बहादुरगढ़ गांव स्थित करीब 200 साल पुराना ऐतिहासिक रानी का तालाब।
आधुनिक इंजीनियरिंग और तकनीक के दौर में भी 200 साल पुरानी जल प्रबंधन व्यवस्था लोगों को हैरान करती है।
विज्ञापन

सात अलग-अलग जलस्रोतों से जुड़ी व्यवस्था, चारों तरफ बने पक्के घाट और लाल ईंटों की मेहराबदार संरचनाएं... यह किसी आधुनिक निर्माण की नहीं, बल्कि फूलपुर की ऐतिहासिक धरोहर रानी के तालाब की पहचान है।
अरवासी मय बहादुरगढ़ गांव में स्थित यह तालाब अपने भीतर इतिहास, स्थापत्य कला और तत्कालीन जल प्रबंधन की अनूठी कहानी समेटे हुए है। हालांकि, दो शताब्दियों से अपनी पहचान कायम रखने वाली यह धरोहर आज बदहाली का शिकार है। पानी पर काई जम गई है और कई जगह पुरानी ईंटों से बनी संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन


फूलपुर तहसील मुख्यालय से करीब 5 किमी उत्तर दिशा में अरवासी मय बहादुरगढ़ गांव में 100 गुणा 100 मीटर क्षेत्रफल में फैले इस विशाल तालाब का निर्माण वर्ष 1811 से 1819 के बीच रानी गोमती कुंअर ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब के किनारे लगा पुरातत्व विभाग का शिलापट्ट भी इसके निर्माण काल की गवाही देता है। चारों तरफ बने पक्के घाट, लाल ईंटों की मेहराबदार संरचनाएं और महिलाओं की निजता को ध्यान में रखकर बनाई गई विशेष दीवारें उस समय की निर्माण शैली और दूरदर्शिता को दर्शाती हैं।

सात जलस्रोतों से जुड़ी थी पानी पहुंचने की व्यवस्था
रानी के तालाब की सबसे बड़ी विशेषता इसकी जल प्रबंधन प्रणाली है। ग्रामीणों ने बताया कि इसमें सात अलग-अलग जलस्रोतों से पानी पहुंचने की व्यवस्था बनाई गई थी। इसी कारण तालाब में लंबे समय तक पानी उपलब्ध रहता था।
उस दौर में जल संचयन और उसके बेहतर उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह संरचना तत्कालीन इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि फूलपुर कस्बे में स्थित अपने महल से रानी गोमती कुंअर यहां स्नान करने आया करती थीं।

सिंचाई और आजीविका का भी था प्रमुख आधार
ब्रिटिश काल में यह तालाब आसपास के ग्रामीण इलाकों में सिंचाई और आजीविका का महत्वपूर्ण साधन था। इसके पानी का उपयोग खेती-किसानी के साथ ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों में भी होता था। समय के साथ तालाब के उपयोग में बदलाव आया, लेकिन इसका ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व आज भी बरकरार है। वर्तमान में इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का संरक्षित स्थल बताया जाता है।

काई और क्षतिग्रस्त ईंटें बयां कर रहीं बदहाली
इतिहास और स्थापत्य कला की विरासत समेटे इस तालाब की मौजूदा स्थिति चिंता बढ़ा रही है। पानी का रंग हरा पड़ गया है और सतह पर काई जमी हुई है। कई स्थानों पर पुरानी ईंटों से बनी संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
डॉ. केपी यादव, राकेश कुमार, अनुज सिंह और विजय कुमार यादव समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और अतिक्रमण से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि इसका संरक्षण और सुंदरीकरण कराया जाए, ताकि फूलपुर की इस ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन के मानचित्र पर पहचान मिल सके और आने वाली पीढ़ियां भी इसके गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें।


रानी का तालाब फूलपुर क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है। इसके संरक्षण और साफ-सफाई के लिए संबंधित विभाग से जानकारी ली जाएगी। ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने और इसकी मूल संरचना को संरक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।-हीरालाल सैनी, एसडीएम फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed