फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Evaluation of three-fourth copies completed in seven days, now 25 percent answer sheets will be checked

UP: सात दिनों में तीन चौथाई कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, अब एक सप्ताह में जांची जाएंगी 25 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 26 Mar 2025 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 04:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी) बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। 75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। अब मात्र 25 फीसदी कॉपियां शेष बची हैं। जिसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Evaluation of three-fourth copies completed in seven days, now 25 percent answer sheets will be checked
जीआईसी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की 75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन सात दिनों में पूरा हो गया। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन को पूरा करने के लिए 15 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि, केवल 25 फीसदी कॉपियां जांची जानी शेष रह गई हैं।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन की यही रफ्तार रही तो अगले तीन से चार दिनों में यह कार्य पूरा हो जाएगा। इस माह के अंत तक सभी कॉपियां जांच ली जाएंगी। ऐसे में परीक्षाफल भी समय से घोषित किया जा सकेगा। मूल्यांकन के बाद परीक्षाफल तैयार होने में एक माह का वक्त लगेगा, सो परिणाम मई के पहले या दूसरे हफ्त में जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 261 केंद्रों पर 14,3473 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है, जिनमें से 80,024 परीक्षा मंगलवार को केंद्रों में उपस्थित रहे। इन परीक्षकों ने मंगलवा को हाईस्कूल की 17,15,270 व इंटरमीडिएट की 14,53,045 (कुल 31,68,315) कॉपियां जांचीं, जो कुल कॉपियों का 10.51 फीसदी हैं। यूपी बोर्ड ने 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू कराया था और दो अप्रैल तक कुल तीन करोड़ एक लाख 48 हजार 236 कॉपियों को जांचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कुल दो करोड़ 25 लाख 78 हजार 416 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है, जिनमें हाईस्कूल की एक करोड़ 31 लाख 33 हजार 348 व इंटरमीडिएट की 94 लाख 45 हजार 68 कॉपियां शाामिल हैं। अगर परीक्षकों की उपस्थिति कम नहीं होती है तो कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अगले तीन से चार दिनों में पूरा हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed