फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Evaluation fast, results of state university semester examination will be declared soon

Prayagraj News: मूल्यांकन तेज, जल्द घोषित होंगे राज्य विवि सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Evaluation fast, results of state university semester examination will be declared soon
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है। जाम की वजह से मूल्यांकन प्रक्रिया पिछड़ गई थी लेकिन अब इसमें तेजी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्नातक, परास्नातक समेत अन्य पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर में ही हुईं थीं। विश्वविद्यालय और सबद्ध कॉलेजों के चार लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए थे। बुधवार को महाकुंभ आयोजन का समापन हो गया। इसके बाद जाम से राहत की उम्मीद है। इसी के साथ मूल्यांकन कार्य में तेजी की बात कही जा रही है और जल्द ही रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

...सत्र नियमित करने की होगी चुनौती
- राज्य विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में तेजी के दावे जरूर किए जा रहे हैं लेकिन सत्र नियमित करने की चुनौती अब भी बनी हुई है। विश्वविद्यालय के एक अफसर का कहना है कि मूल्यांकन कार्य और उसके बाद रिजल्ट तैयार करने में न्यूनतम दो से तीन महीने लग जाएंगे। यानी, अप्रैल-मई में रिजल्ट निकल पाएंगे। जबकि, तब तक अगले सेमेस्टर की परीक्षा हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित, विज्ञान की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में
- यूपी बोर्ड के सामने मार्च का पहला सप्ताह होगा चुनौतियों से भरा
- हाईस्कूल गणित की एक तो इंटर की मैथ्स एवं जीव विज्ञान को तीन को होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी बोर्ड के सामने परीक्षाओं के लिहाज से मार्च का पहला सप्ताह चुनौतियों से भरा होगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की गणित एवं विज्ञान की परीक्षाएं पहले सप्ताह में होंगी। बोर्ड की ओर से इसे ध्यान में रखकर तैयारी भी की गई है।
बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा एक मार्च होगी। वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की गणित एवं जीवन विज्ञान की परीक्षाएं एक ही दिन तीन मार्च को होंगी। इनके अलावा छह मार्च को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान तथा आठ को रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट में कुल 26 लाख 90 हजार 845 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 16 लाख 74 हजार 717 विद्यार्थी विज्ञान वर्ग के हैं। यानि, 62 फीसदी विद्यार्थी विज्ञान वर्ग के हैं, जो इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
वहीं हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा चार तो अंग्रेजी सात मार्च होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इन परीक्षाओं में नकल करने की सबसे अधिक कोशिश होती है। नकल माफिया भी इन परीक्षाओं में सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा कक्ष में सामूहिक नकल पर तक नकेल कसने की चुनौती होगी।

000
प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा कल से
- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से ही शुरू हो गई हैं लेकिन प्रयागराज में इसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी। महाकुंभ में आ रही भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 24 फरवरी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थीं। अब वे परीक्षाएं नौ मार्च को होंगी। वहीं 24 के बाद अब 28 फरवरी को परीक्षाएं होंगी। इस तरह से प्रयागराज में बोर्ड की परीक्षाओं की शुरुआत शुक्रवार को होगी। हालांकि, हाईस्कूल में पाली, अरबी, फारसी, संगीत की परीक्षाएं हैं। वहीं इंटरमीडिएट की व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के पेपर हैं। इन परीक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed