फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ETC work in Mungari-Amreha postponed again

मुंगारी-अमरेहा में ईटीसी लगाने का काम फिर टला

Tue, 10 Dec 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ETC work in Mungari-Amreha postponed again
प्रयागराज। अमरेहा व मुंगारी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन मशीन(ईटीसी) लगाने में अभी और वक्त लग सकता है। मुंगारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी के बाद ठप पड़े काम को फिर शुरू तो करा दिया गया है, लेकिन तकनीकी दिक्कतें दूर नहीं हो सकी हैं। अमरेहा टोल प्लाजा पर अभी काम शुरू ही नहीं हो सका है। 10 दिसंबर तक इन दोनों टोल प्लाजा की आठ लेन में ईटीसी सेवा चालू की जानी थी।
विज्ञापन

मुंगारी टोल प्लाजा पर ईटीसी लगाने का काम ठप होने के बाद एनएचएआई के महाप्रबंधक तकनीकी/ परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार राय ने मंडलायुक्त डॉ आशीष गोयल व डीएम भानुचंद्र गोस्वामी को पत्र लिखकर अवरोध दूर कराने का आग्रह किया था। इसके बाद आर्या ओमनीटॉक कंपनी के साइट इंजीनियर अंबुज द्विवेदी की ओर से ईटीसी लगाने का काम फिर शुरू करा दिया गया। सोमवार की शाम तक मुंगारी में ईटीसी प्रतिस्थापन का काम पूरा कराने का दावा एनएचएआई ने किया, लेकिन तकनीकी कारणों से कंपनी ने इस टोल प्लाजा को अभी हस्तांतरित नहीं किया है। मंगलवार को भी काम पूरा होने में संशय बना है। अमरेहा में सामान तो पहुंचा दिया गया है, लेकिन वहां ईटीसी लगाने का अभी तक काम आरंभ ही नहीं कराया जा सका। वहां काम 13 दिसंबर से पहले होेने की उम्मीद नहीं है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि तकनीकी कारणों से एक-दो दिन का और समय लग सकता है। मुंगारी और अमरेहा दोनों टोल प्लाजा पर 15 दिसंबर से पहले एक साथ ईटीसी सेवा चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

हर्रो समेत कई टोल प्लाजा पर फास्टैग नदारद
हर्रो टोल प्लाजा समेत कई जगहों पर फास्टैग नहीं मिल रहे हैं। इससे वाहन चालकों को नई प्रणाली से जुड़ने में दिक्कतें हो रही हैं। हर्रो टोल प्लाजा से सैकड़ों वाहन चालक सोमवार को बिना फास्टैग के निराश होकर गए। इसके अलावा अमरेहा, मुंगारी, नवाबगंज, सहसो में भी फास्टैग नहीं मिल रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि फास्टैग की कमी दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हर्रो समेत अन्य टोल प्लाजा पर जल्द फास्टैग उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed