{"_id":"66834cbd5b6c931da90e7326","slug":"establishment-of-two-new-divisions-in-pwd-for-mahakumbh-projects-allahabad-news-c-3-1-ald1022-406142-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीडब्ल्यूडी में महाकुंभ की परियोजनाओं के लिए दो नए डिवीजन की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीडब्ल्यूडी में महाकुंभ की परियोजनाओं के लिए दो नए डिवीजन की स्थापना
विज्ञापन
महाकुंभ के पिछड़ते कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग में दो नए डिवीजन की स्थापना कर दी। पीडब्ल्यूडी में कुंभ मेला खंड पांच और खंड के नाम से यह दोनों डिवीजन बनाए जाएंगे। इसी के साथ पीडब्ल्यूडी में कुल छह डिवीजन हो गए। इससे पहले सिर्फ चार डिवीजन ही थे। मेला के कार्य निर्माण खंड-चार के पास थे। नए डिवीजनों में कार्य विभाजन और परियोजनाओं की अबतक की स्थिति को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने देर शाम तक बैठक की।
दो नए डिवीजन की स्थापना के साथ ही अब निर्माण खंड चार के पास से महाकुंभ की परियोजनाएं शिफ्ट कराने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। करीब 2600 करोड़ रुपये से अधिक की स्थायी और अस्थायी परियोजनाओं को अब इन दोनों डिवीजनों में विभाजित किया जाएगा। इन दोनों डिवीजनों में पुराने और अनुभवी अभियंताओं की तैनाती के लिए भी मंथन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन डिवीजनों में अधिशासी अभियंताओं के साथ ही सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की तैनाती कर दी जाएगी। नए डिवीजनों में कार्य विभाजन का खाका तैयार किया जा रहा है। महाकुंभ को देखते हुए झांसी और बहराइच के डिवीजनों को भंग कर यहां गठित किया जा रहा है।
कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने एपेक्स कमेटी की बैठक में महाकुंभ के लिए अलग डिवीजन की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा था। इसे शासन ने स्वीकार करते हुए कार्य की अधिकता को देखते हुए दो नए डिवीजन बना दिए।
विज्ञापन
साल स्लीपर की आपूर्ति के लिए पांच फर्मों के नाम अनुबंध जारी
प्रयागराज। महाकुंभ में तंबुओं की नगरी में प्रवेश के लिए पांटून पुलों के निर्माण को साल स्लीपर की आपूर्ति के लिए स्वीकृति पत्र जारी कर दिए गए। हालांकि, महाकुंभ के कार्यों में शिथिलता पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों पर भारी भी पड़ सकती है। महाकुंभ में 30 पांटून पुलों की स्थापना होनी है। शुरुआती दौर में ही टेंडर प्रक्रिया चहेती फर्मों को काम दिलाने की खींचतान में विवादित हो गई। इस मामले में बिना वित्तीय और प्रशासनिक अनुमति के कार्यादेश जारी करने के आरोप में निर्माण खंड चार के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सिंह को निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद नए सिरे से कमेटी गठन कर कराई गई निविदा को लेकर भी रार मची हुई है। हालांकि इस बार निविदा में न्यूनतम दरें डालने वाली पांच फर्मों के नाम जल्द ही अनुबंध जारी किया जाएगा।