फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Equality of role in crime is not the basis of bail: High court

अपराध में भूमिका की समानता जमानत का आधार नहीं: हाईकोर्ट

Fri, 24 Jul 2020 09:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Equality of role in crime is not the basis of bail: High court
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि किसी अपराध में अभियुक्तों की भूमिका में समानता (पैरिटी) होना जमानत देने का एकमात्र आधार नहीं हो सकता है। हर अभियुक्त के मामले में तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के उपरांत ही जमानत देने या नहीं देने पर निर्णय लिया जा सकता है। हाईकोर्ट ने हाथरस में दोहरे हत्याकांड के आरोपी गजेंद्र सिंह की जमानत इसी आधार पर खारिज कर दी है। जबकि, इसी मामले में सहअभियुक्त की जमानत पहले ही मंजूर हो चुकी है। जमानत प्रार्थनापत्र पर न्यायमूर्ति रवींद्र नाथ तिलहरी ने सुनवाई की। 
विज्ञापन


जमानत प्रार्थनापत्र का विरोध कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी का कहना था कि पैरिटी जमानत देने का एकमात्र आधार नहीं हो सकता है। उन्होंने सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट के कई न्यायिक निर्णयों का हवाला दिया, जिसमें पैरिटी को जमानत का आधार नहीं मानते हुए प्रार्थनापत्र निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता ने मौजी राम बनाम राज्य, राकेश कुमार पांडेय बनाम मुन्नी सिंह उर्फ माता बख्श सिंह, रमेश व अन्य आदि केसों में सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा पारित विधि सिद्धांतों की नजीरें पेश कीं। इनमें अपराध में समानता को जमानत देने का आधार स्वीकार नहीं किया गया है। सलीम बनाम स्टेट ऑफ यूपी में हाईकोर्ट ने कहा है कि पैरिटी जमानत का एकमात्र आधार नहीं है। इसी प्रकार से राकेश कुमार पांडेय केस में सुप्रीमकोर्ट ने पैरिटी पर जमानत देने की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के अनुसार नौ जून 2018 को हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में भुक्तभोगी राजकुमार के घर पर 11 अभियुक्तों ने धावा बोल दिया। अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें राजकुमार के भाई नेत्रपाल और प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार को भी गोलियां लगीं, मगर वह बच गया। बचाव पक्ष का कहना था कि अभियुक्त हरेंद्र पर लगे आरोप सामान्य किस्म के हैं।


पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है, जबकि मृतकों को 312 बोर के असलहे से चोटें पहुंची हैं। एक अन्य अभियुक्त हरेंद्र के पास से भी 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। हरेंद्र की जमानत मंजूर हो गई है, इसलिए गजेंद्र को भी इसी आधार पर जमानत दी जाए। कोर्ट ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि हरेंद्र का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था, जबकि गजेंद्र पर पहले से कई मुकदमे हैं, इसलिए समानता का लाभ नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed