{"_id":"5cbb7f9abdec22140f077cce","slug":"eow-inspector-leap-in-river-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर ने नदी में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर ने नदी में लगाई छलांग, मौत
Sun, 21 Apr 2019 01:52 AM IST
shailendra Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सतीश चंद्र शुक्ला ने शनिवार भोर में खुदकुशी कर ली। उन्होंने नए यमुना पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सतीश मूल रूप से शहर के ही रहने वाले थे और उनका परिवार मधवापुर मेें रहता है। वह पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
इन दिनों उनकी तैनाती वाराणसी मेें थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी वह खाना खाने के बाद सो गए। 2.30 बजे के करीब अचानक वह घर से निकल गए। इस दौरान वह लुंगी व बनियान ही पहने हुए थे। उधर कुछ देर बाद उनके घर में न मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। घरवालों ने अगल-बगल में जाकर खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। तलाश करते हुए घर के लोग नए यमुना पुल पर पहुंचे तो वहां उनके कपड़े मिले।
विज्ञापन
घरवालों के सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश शुरू कराई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर उन्हें खोजकर बाहर निकाल पाए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह देख घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कीडगंज इंस्पेक्टर अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में घरवालों ने बताया है कि उन्होंने जान क्यों दी, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। हालांकि घरवालों ने पूछताछ में बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन