फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Entry of vehicles including two wheeler will be closed in Kumbh 2019

कुंभ 2019: मेले में इस दिन से बंद हो जाएगा वाहनों का प्रवेश, दोपहिया को भी नो इंट्री

Fri, 11 Jan 2019 11:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Jan 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles including two wheeler will be closed in Kumbh 2019

कुंभ के पहले स्नानपर्व मकर संक्रांति पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पर्व के दौरान यहां वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। मेला यातायात व्यवस्था से जुड़े अफसरों ने निर्णय लिया है कि 13 जनवरी से मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह प्रतिबंध पर्व की समाप्ति या स्नानार्थियों की भीड़ लौटने तक लागू होगा। 

विज्ञापन


आम तौर पर मुख्य स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक मेले में डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाती रही है। हालांकि इस बार स्नानार्थियों की भीड़ कई गुना ज्यादा होने का अनुमान है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर मेला पुलिस अफसर बेहद सतर्क हैं। इसी के मद्देनजर मेला यातायात पुलिस ने मकर संक्रांति के दो दिन पहले वाहनों का प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया है। अफसरों का कहना है कि मकर संक्रांति का पर्व भले ही इस बार 15 जनवरी को पड़ रहा है लेकिन, स्नानार्थियों की भीड़ के 14 जनवरी को ही मेला क्षेत्र में पहुंचने का अनुमान है। यही वजह है कि दो दिन पहले ही मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


13 जनवरी की रात से मेले में वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। यह प्रतिबंध दोपहिया वाहनों पर भी लागू होगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन ही मेले में प्रवेश कर सकेंगे। यह व्यवस्था पर्व की समाप्ति या स्नानार्थियों के लौटने तक लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक ओपी सिंह ने बताया कि मेले में 13 जनवरी से दोपहिया समेत सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed