{"_id":"59555f354f1c1be4488b484b","slug":"entry-into-bcom-today-from-ba-in-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम में प्रवेश आज, बीए में आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम में प्रवेश आज, बीए में आठ से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीकॉम में 30 जून से प्रवेश शुरू होने जा रहा हैं। वहीं, बीए में प्रवेश आठ जुलाई से शुरू होगा। इविवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बीए का कटऑफ भी जारी कर दिया। प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं को अपने साथ आधार कार्ड, एडमिट कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी लाने होंगे।
चैथम लाइंस स्थित विश्वविद्यालय के प्रवेश भवन में छात्र-छात्राओं को सुबह नौ से 11.30 के बीच उपस्थित होने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को बीकॉम में प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। बीए में प्रवेश के लिए भी कटऑफ जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार 138 एवं उसके अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आठ जुलाई, 125 एवं उससे अधिक अंक पाने वालों को नौ जुलाई, 117 या उससे अधिक अंक पाने वालों को 10 जुलाई और 112 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को 11 जुलाई को सुबह नौ से 11.30 के बीच प्रवेश भवन पहुंचकर रिपोर्ट करनी है। बीए एडमिशन के चेयरमैन ऋषिकांत पांडेय के अनुसार विद्यार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, सर्टिफिकेट की मूल एवं फोटो कॉपी, ओरिजनल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी)/माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, ओबीसी, एससी, एसटी के नवीनतम जाति प्रमाणपत्र की मूल एवं फोटो कॉपी और तीन माह के भीतर खिंचवाई गई पासपोर्ट आकार की दो फोटो लानी होगी।
बीकॉम में प्रवेश के लिए कटऑफ इस प्रकार है
30 जून--एसटी को छोड़ बाकी सभी वर्गों में 149 या उससे अधिक
01 जुलाई--सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग में 140 या उससे अधिक अंक और एसटी वर्ग में 28 या उससे अधिक अंक
02 जुलाई का कटऑफ--एसटी वर्ग में 17 या उससे अधिक अंक और बाकी वर्गों में 136 या उससे अधिक अंक
एलएलबी प्रवेश परीक्षा में नेहा टॉप
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। सामान्य श्रेणी में नेहा सहरावत सर्वाधिक 194.5 अंकों के साथ टॉपर रहीं जबकि इसी वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे ललित कुमार यादव (177.45) ने ओबीसी वर्ग में टॉप किया। एससी वर्ग में महेश नंदन लाल (156.4) और एसटी वर्ग में प्रिंस कुमार (133.95) अव्वल रहे। सामान्य वर्ग में तीसरे नंबर पर पूजा मिश्रा (177) रहीं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साथ सीएमपी और एडीसी में एलएलबी तीन-तीन सौ सीटें हैं। कुल 900 सीटों पर प्रवेश के लिए 12370 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 10 हजार 988 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।