फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Entrance from Civil lines side closed at junction

सिविल लाइंस साइड बंद

Thu, 23 Jan 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Entrance from Civil lines side closed at junction
Entrance from Civil lines side closed at junction
प्रयागराज। मौनी अमावस्था स्नान पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यात्रियों को सिर्फ सिटी साइड से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं निकासी सिविल लाइंस साइड से होगी। यह व्यवस्था 25 जनवरी को रात 12 बजे तक लागू रहेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में अन्य तैयारियां भी की गई हैं। स्टेशन पर आश्रयालय बनाए गए हैं। आश्रयालय से स्नानार्थियों को रूट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। इसी के अनुसार प्रवेश द्वार के रंग रखे गए हैं। इसके अलावा एनांउसमेंट सिस्टम, डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्लेटफार्म एक के ऊपर कंट्रोल रूम बनाया गया है। अन्य स्टेशनों पर भी टिकट काउंटर तथा अन्य व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12417-18, 12275-76, 22437-38, 12403-04, 22431-32 का सूबेदारगंज स्टेशन पर 24 और 25 जनवरी को अतिरिक्त ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 12307-08, 15955-56, 15645-46, 15647-48, विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed