फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Enhanced security of judge

सुनवाई कर रहे जज की सुरक्षा बढ़ी

Thu, 28 Apr 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
रामजन्मभूमि पर हुए आतंकी हमले के मुकदमे की सुनवाई कर रहे जज और अभियोजन के वकीलों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। केस की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने आदेश जारी कर दिया है। डीएम ने एसएसपी से कहा है कि न्यायाधीश और अभियोजन अधिकारियों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई सुरक्षा कारणों से नैनी जेल परिसर में शासन के आदेश से की जा रही है। अभियोजन ने अर्जी देकर कहा था कि मामला आतंकवादियों से जुड़ा होने के कारण बेहद संवेदनशील है। मुकदमे की सुनवाई के लिए जज और वकीलों को नैनी जेल आना-जाना पड़ता है, इसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। इस पर डीएम ने एसएसपी को निर्देश दिया है कि विशेष न्यायाधीश और अभियोजन टीम को ले जाने के लिए एसी युक्त वाहन और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। मामले की सुनवाई 29 अप्रैल और तीन और पांच मई 2016 को होनी है। एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि डीएम ने अभियोजन के प्रार्थनापत्र पर आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed