फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Engineers body found on tons river.

टोंस नदी में उतराती मिली इंजीनियर की लाश

Wed, 03 Apr 2019 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Engineers body found on tons river.
Yamuna - फोटो : amar ujala

शहर में अतरसुइया के रहने वाले इंजीनियर की लाश करछना के कटका गांव स्थित टोंस नदी में उतराती मिली। वह एक दिन पहले बाइक लेकर घर से निकले थे और फिर वापस नहीं आए। वह करछना कैसे पहुंचे फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। उनकी बाइक भी गायब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतरसुइया के नेहरू नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार पांडेय सीबीबाई में सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर हैं।

विज्ञापन


उनके दो बेटों में से बड़े सुशील कुमार पाण्डेय (45) मुंबई की एक कंपनी में इंजीनियर थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब उनकी लाश करछना के कटका गांव में रेलवे पुल के नीचे टोंस नदी में उतराती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाया। जेब में मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि सोमवार दोपहर वह बाइक लेकर घर से निकले थे। तब उन्होंने घूमने जाने की बात कही थी। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


उनकी खोजबीन की जा रही थी कि तभी दोपहर में उनकी मौत की खबर घर पहुंची। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि सुशील अतरसुइया से निकलकर करछना कैसे पहुंच गए। उधर, उनकी बाइक का भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान परिजन भी कुछ बता नहीं पाए। मृतक का छोटा भाई विदेश में रहकर व्यापार करता है। घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। करछना पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम में डूबने की वजह से मौत की बात सामने आई है। इस बाबत जब अतरसुइया पुलिस से बात की गई तो उन्होंने जानकारी से इंकार किया। इंस्पेक्टर जयचंद शर्मा ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed