फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encroachment at Gunai Sub-Health Centre; access path blocked

Prayagraj News: उप स्वास्थ्य केंद्र गुनई में अतिक्रमण, रास्ता कर दिया बंद

Wed, 08 Jul 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 08 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Encroachment at Gunai Sub-Health Centre; access path blocked
मेजा के उप स्वास्थ्य केंद्र गुनई में बांधे जाते हैं मवेशी। उप स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी ही गंद - फोटो : Archive
सीएचसी मेजा के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र गुनई में अतिक्रमण कर उपला और भूसा रखा है। इसके अलावा मवेशियों को भी बांध दिया गया है। मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता ही बंद कर दिया गया। सीएचओ लक्ष्मी ने इसकी शिकायत सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार से की है।
विज्ञापन

सीएचओ लक्ष्मी ने बताया कि सख्ती के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में मवेशियों को दिन में नहीं बांधा जाता, लेकिन रात में आरोपी मनमानी दबंगई करते हैं। ऐसे में उप स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार लगा है। मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते को ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी मेजा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मैं प्रयागराज में मीटिंग में हूं। सीएचओ लक्ष्मी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र गुनई का रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे मरीज नहीं पहुंच पा रहे हैं। बुधवार को इस समस्या को लेकर एसडीएम से मिलकर समस्या का निराकरण करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed