फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   encounter between police and gangrape accused in prayagraj one shot dead

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक को गोली लगी

Sun, 31 Mar 2019 08:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
encounter between police and gangrape accused in prayagraj one shot dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बम्हरौली में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों की रविवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि, दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। फरार बदमाश घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल बदमाश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस को सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी घुस्सा जंगल की ओर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने पहले ही पहुंचकर वहां अपना जाल बिछा दिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक उधर से देवघाट झलवा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया लेकिन, पीछे बैठे बदमाश ने फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली बाइक चला रहे बदमाश के दाहिने पांव में लग गई। गोली लगने पर बदमाश बाइक समेत गिर पड़ा जबकि, दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अनस उर्फ गब्बर निवासी उमरी जबकि, फरार होने वाले का नाम इरफान बताया। इरफान ही सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। गब्बर ने घटना में शामिल होने की बात कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि इरफान की टवेरा गाड़ी से वह लोग रेलवे स्टेशन से पन्तरवा गए थे। उसी दौरान दो किशोरियां शौच के लिए आईं। इसके बाद सभी ने उन किशोरियों को पकड़कर उनके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए। एसएसपी के मुताबिक फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया गया है, जल्द ही दूसरे आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपी अब तक फरार
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच को नामजद किया था। इनमें से सनी एवं गब्बर पकड़े जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी इरफान समेत हरीश एवं अमन अभी फरार हैं। बम्हरौली में 26 मार्च को दो अनुसूचित जाति की किशोरियों से असलहे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पांच बदमाशों ने 14 व 15 वर्षीय किशोरी संग बारी-बारी से दरिंदगी की थी। इसके बाद पांचों आरोपी अलग-अलग फरार हो गए थे। पुलिस ने शनिवार को मीरापट्टी तालाब के पास से सनी को गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के मुताबिक अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed