{"_id":"6aecd618c8535a4319007938","slug":"employment-assistants-protest-over-non-receipt-of-honorarium-for-two-months-allahabad-news-c-261-1-pr11004-151287-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन
Fri, 06 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिराथू विकास खंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्राम रोजगार सेवक। स्रोत: स्वयं
विकास खंड सिराथू के ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर ग्राम रोजगार सेवक संघ के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बकाया मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग उठाई। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र कुमार ने कहा कि रोजगार सेवक लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, इसके बावजूद दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
त्योहार नजदीक होने के कारण कर्मचारियों को परिवार की जरूरतें पूरी करने और दिवाली की तैयारी की चिंता सता रही है। रोजगार सेवकों का कहना है कि समय पर मानदेय नहीं मिलने से घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्हें उम्मीद है कि त्योहार से पहले बकाया भुगतान हो जाएगा।
प्रदर्शन में किरन देवी, साविता देवी, सत्य प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रिका प्रसाद, राजेश कुमार और निशा दुबे सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।संवाद