Prayagraj : निबंधन कार्यालय के लखनऊ स्थानांतरण के खिलाफ कर्मचारियाें की हड़ताल जारी
राजस्व परिषद मुख्यालय से फाइलें लखनऊ ले जाने से खफा निबंधन कार्यालय के कर्मचारियाें की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। हालांकि, बार एसोसिएशन ऑफ रेवेन्यू बोर्ड से जुड़े अधिवक्ताओं ने कर्मचारियों को समर्थन देते हुए अदालती कामकाज शुरू कर दिया।
विस्तार

राजस्व परिषद आईजी स्टाम्प कार्यालय लखनऊ स्थानांतरित करने की सुगबुगाहट पर मंगलवार से कर्मचारी परिषद के परिसर में धरना-प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आईजी का लिखित आदेश नहीं आता कि कार्यालय लखनऊ नहीं जाएगा, वे हड़ताल पर रहेंगे।
कर्मचारी संघ के महामंत्री शांतिभूषण सिंह ने कह कि निबंधन कार्यालय लखनऊ शिफ्ट होने से प्रयागराज के अस्तित्व को ही नहीं खतरा, बल्कि कर्मचारियों की अजीविका को भी खतरा है। इस दौरान कल्लन उर्फ विजय शंकर तिवारी, शैलेंद्र कुमार सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, संतोष कुमार तिवारी व नवीन कुमार मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.