फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employees said: Eighth Pay Commission should be formed, old pension should be restored.

कर्मचारी बोले : आठवें वेतन आयोग का किया जाए गठन, पुरानी पेंशन बहाल हो

Thu, 23 May 2024 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 May 2024 09:46 PM IST
सार

एजी आफिस के वरिष्ठ कर्मचारी विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि जो भी सरकार आए वह कर्मचारी पुरानी पेंशन को बहाल करे, ताकि कर्मचारियो को बुढ़ापे का सहारा मिल सके।  एजी कर्मचारी और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मयंक दुबे ने कहा कि जाति के आधार पर नहीं आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Employees said: Eighth Pay Commission should be formed, old pension should be restored.
एजी आफिस के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव में राजनैतिक पार्टियां जहां एक बड़े बड़े वादे और दावे कर रही हैं वहीं कर्मचारियों की भी अपनी अलग मांग है और सरकार से वह अपेक्षा कर रहे हैं कि उनके हित में भी सरकार कदम उठाए। कार्यालय प्रधान महालेखाकार (एजी आफिस) उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने आने वाली सरकार के सामने अपनी मांगें रखी हैं। एक समय था जब सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की भर्ती एजी विभाग में होती थी, लेकिन वालीबाल समेत कई खेलों में खिलाड़ियों की भर्ती करीब दो  दशक से नहीं हुई है। 

विज्ञापन






विज्ञापन








एजी आफिस के वरिष्ठ कर्मचारी विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि जो भी सरकार आए वह कर्मचारी पुरानी पेंशन को बहाल करे, ताकि कर्मचारियो को बुढ़ापे का सहारा मिल सके।  एजी कर्मचारी और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मयंक दुबे ने कहा कि जाति के आधार पर नहीं आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। एजी कर्मचारी अजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की संख्या बढ़नी चाहिए। ताकि गरीब खिलाड़ियों को नौकरी मिल सके। राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रहे निरंजन राय ने कहा कि आठवां वेतन आयोग का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर आडिटर विरेंद्र सिंह ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी दूर होना चाहिए। जो भी सरकार सत्ता में आए उसे युवाओं की समस्या का समाधान प्राथमिकता से करनी चाहिए। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के बड़े भाई और एजी आफिस के कर्मचारी  मो. आसिफ ने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों के हित के लिए कार्य करना चाहिए। यहां पर कोई बड़ा स्टेडियम नहीं है। खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल नहीं है। सरकार को खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed