{"_id":"647af46ba1e65409350df918","slug":"employees-roared-against-the-disorder-in-the-railway-central-hospital-said-medicines-and-facilities-are-no-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR :रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय में अव्यवस्था के खिलाफ गरजे कर्मचारी, बोले- नहीं मिलती हैं दवा और सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR :रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय में अव्यवस्था के खिलाफ गरजे कर्मचारी, बोले- नहीं मिलती हैं दवा और सुविधाएं
Sat, 03 Jun 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:36 PM IST
सार
रेलवे कर्मचारियों ने केंद्रीय अस्पताल में मरीजों को दवा ना मिलने, चिकित्सकों की कमी, साफ-सफाई बेहतर ना होने एवं दवाओं की कमी के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारी संघ ने चिकित्सा निदेशक को इन समस्याओं से संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में दुर्व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन पर सरकारी दवाओं को बाहर बेचने का आरोप लगाया। कहा कि मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं लिखी जाती हैं, जबकि अस्पताल की दवाओं की कालाबाजारी की जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने केंद्रीय अस्पताल में मरीजों को दवा ना मिलने, चिकित्सकों की कमी, साफ-सफाई बेहतर ना होने एवं दवाओं की कमी के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारी संघ ने चिकित्सा निदेशक को इन समस्याओं से संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना है अस्पताल में बहुत सारी दवा हैं जो बाहर बेच दी जाती हैं। कान ,गला और नाक के डॉक्टरों की यहां पर कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही डाक्टर बैठते हैं। चेतावनी दी कि अगर अव्यवस्था में सुधार ना हुआ तो रेलकर्मी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रूपम पांडे, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन