फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employees raised their voice for the restoration of old pension

Prayagraj News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

Mon, 10 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 10 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Employees raised their voice for the restoration of old pension
मंसूराबाद- संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के आहवान पर आजाद पार्क में बैठक को जुटे वि​भिन्न विभागों
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों ने रविवार को चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष कर्मचारियों की बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और संविदा आधारित कर्मचारियों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया आदि को नियमित किए जाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक संविदा कर्मियों का नियमितीकरण नहीं होता, तब तक उन्हें न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाना चाहिए। इसके अलावा शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल कुमार श्रीवास्तव ने की। मौके पर अरुण सिंह, अजय कुमार यादव, मो. एजाज, सर्वेश सिंह, वसीम अहमद, अजीत सिंह, कमलेश यादव, धर्मेंद्र यादव और प्रभात कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed