{"_id":"611aa6d48ebc3e42fc6498ca","slug":"employees-prepared-strategy-for-da-will-take-out-candle-march-against-the-silence-of-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Govt DA Hike: डीए के लिए कर्मचारियों ने तैयार की रणनीति, यूपी सरकार की चुप्पी के खिलाफ निकालेंगे कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Govt DA Hike: डीए के लिए कर्मचारियों ने तैयार की रणनीति, यूपी सरकार की चुप्पी के खिलाफ निकालेंगे कैंडल मार्च
Wed, 18 Aug 2021 04:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Aug 2021 04:53 PM IST
सार
कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की सोमवार को हुई बैठक में महंगाई भत्ता की मांग की गई। कर्मचारियों का कहना था कि केंद्र सरकार ने जुलाई 2021 से बढ़ा डीए और डीआर देने की घोषणा कर दी है लेकिन प्रदेश में सरकार इस पर मौन है।
विज्ञापन
prayagraj news : DA
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की सोमवार को हुई बैठक में महंगाई भत्ता की मांग की गई। कर्मचारियों का कहना था कि केंद्र सरकार ने जुलाई 2021 से बढ़ा डीए और डीआर देने की घोषणा कर दी है लेकिन प्रदेश में सरकार इस पर मौन है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की, जो 25 अगस्त तक चलेगा।
इस दौरान डीए देने की घोषणा नहीं होने पर 26 अगस्त को धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई। उस दिन कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंदोलन पूरे प्रदेश में चलेगा। आंदोलन को सफल बनाने तथा आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मंगलवार को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। बैठक में अनुज कुमार पांडेय, रामप्रकाश पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह, नागेश्वर गिरी आदि मौजूद रहे।