{"_id":"68094b5a10624f655b06b139","slug":"employees-could-not-provide-information-about-khasra-records-notice-issued-to-six-allahabad-news-c-3-1-ald1023-607452-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: खसरा रिकॉर्ड की जानकारी नहीं दे पाए कर्मचारी, छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: खसरा रिकॉर्ड की जानकारी नहीं दे पाए कर्मचारी, छह को नोटिस
विज्ञापन
नगर निगम में रिकॉर्ड अनुभाग के कर्मचारी खसरा से संबंधित जानकारी ही नहीं दे पाए। इस पर नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने अनुभाग में तैनात सभी छह कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
नगर आयुक्त ने बुधवार को निगम मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड विभाग की लापरवाही मिलने पर आयुक्त ने मोहम्मद रेहान, अर्चना कुल्लू, रमेश चंद्र रावत, प्रवेश कुमार पवार, रणजीत बिष्ट और छेदी लाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा।
उन्होंने अनुभाग में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत जलकल से की। वहां की बदहाल स्थिति पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और रंगाई-पुताई के साथ शहरियों के लिए बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने खजाना, सिविल विभाग, स्मार्ट सिटी कार्यालय और एसडब्ल्यूएम कंट्रोल रूम की भी समीक्षा की। स्मार्ट सिटी कार्यालय में शिकायत और कलेक्शन विंडो पर कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ रिकॉर्ड भी खंगाले।
स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से बसवार स्थित डंपिंग यार्ड की मॉनिटरिंग के दौरान पता लगा कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में से केवल एक ही काम कर रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने उन्हें दुरुस्त कराने के साथ कैमरों की संख्या बढ़ाने को कहा।
निरीक्षण में शहर में लगे कई कैमरे भी बंद मिले। नगर आयुक्त ने उन्हें भी सुधारने के साथ लापरवाही बरतने वाली एजेंसी के भुगतान में कटौती का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर संजय रथ आदि मौजूद रहे।