{"_id":"66a6e09f11f202f3730d5824","slug":"employee-stole-medicines-worth-lakhs-from-medical-store-arrested-allahabad-news-c-3-1-ald1019-423808-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कर्मचारी ने चुराई थीं मेडिकल स्टोर से लाखों की दवाएं, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कर्मचारी ने चुराई थीं मेडिकल स्टोर से लाखों की दवाएं, गिरफ्तार
विज्ञापन
तेलियरगंज में पशु चिकित्सक के मेडिकल स्टोर से लाखों की दवाएं चोरी करने वाला उनका कर्मचारी ही निकला। उसके साथ ही पुलिस ने पशु चिकित्सक समेत तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो चोरी का माल खरीदते थे। उनके कब्जे से लाखों की दवाएं भी बरामद की गई हैं।
तेलियरंगज बाजार में रहने वाले प्रमोद शर्मा पशुओं की दवाओं का व्यापार करते हैं। घर में ही उन्होंने मेडिकल स्टोर खोल रखा है जबकि नीचे के तल पर अन्य दुकानें स्थित हैं। उन्होंने शनिवार को दुकान से महंगी दवाएं चोरी होने का मुकदमा लिखाया। पुलिस ने शक के आधार पर दुकान के कर्मचारी आनंद कुमार मौर्य से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया।
पुलिस का दावा है कि आनंद ही दुकान से लंबे समय से दवाएं चुराकर अपने साथी आदित्य राज श्रीवास्तव निवासी ओल्ड मम्फोर्डगंज, डॉक्टर अजय यादव निवासी जौनपुर व सूर्या सिंह निवासी सोरांव को देता था। सूर्या फाफामऊ में दवा का स्टोर चलाता है। शिवकुटी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर लाखों की दवाएं बरामद कर ली गई हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।