फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Emphasis on strengthening the organization in the monthly meeting of Apna Dal S

Prayagraj News: अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization in the monthly meeting of Apna Dal S
विधानसभा कोरांव में अपना दल एस की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय कोरांव पर हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच रमाकांत सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन का विस्तार कराते हुए नए लोगों को पार्टी से जोड़े और पार्टी की नीतियों व उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंडल सचिव डॉ. हरिश्चंद्र सिंह पटेल, लाल शास्त्री सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फूल चंद्र सिंह पटेल और संचालन अनुसूचित मंच के जिलाध्यक्ष शिव बालक कोल ने किया। इस दौरान जिला सचिव मानिक चंद सिंह पटेल, जोन अध्यक्ष राकेश पाल धनगर, पंकज कनौजिया, राकेश पटेल, त्रिलोकी नाथ सिंह पटेल, विधानसभा सचिव राकेश पटेल, राधिका प्रसाद पाल, शिक्षक अजय पटेल, दिनेश सिंह पटेल, गुड्डू केसरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, मंसूराबाद में अद एस कार्यकर्ताओं की बैठक में पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का मिलान करने और पात्र उन लोगों के नाम जुड़वाने को कहा गया है। अपना दल एस शिक्षक मंच के जिलाध्यक्ष रवि कुमार पटेल ने बताया कि जिला कमेटी के निर्देश पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सूची के मिलान में लग जाएं। शनिवार को क्षेत्र के सुल्तानपुर में पूर्व प्रधान अरुण पटेल, विजय यादव, रमेश पटेल, बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed