फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Emphasis on direct recruitment, no heat for major examinations, candidates getting overage

UPPSC : सीधी भर्ती पर जोर, प्रमुख परीक्षाओं का अतापता नहीं, ओवरएज हो रहे अभ्यर्थी

Thu, 01 Jun 2023 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

सीधी भर्ती के पद विशेषज्ञता वाले होते हैं। इनके लिए आवेदन सीमित संख्या में आते हैं और सामान्य अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाते हैं। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती, प्रवक्ता भर्ती, अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

विज्ञापन
Emphasis on direct recruitment, no heat for major examinations, candidates getting overage
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सीधी भर्ती के परिणाम लगातार जारी किए जा रहे हैं, लेकिन प्रमुख परीक्षाओं का कोई अतापता नहीं। ऐसे में सामान्य अभ्यर्थी बड़ी भर्ती परीक्षाओं के इंतजार में ओवरएज हो रहे हैं।

विज्ञापन

सीधी भर्ती के पद विशेषज्ञता वाले होते हैं। इनके लिए आवेदन सीमित संख्या में आते हैं और सामान्य अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाते हैं। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती, प्रवक्ता भर्ती, अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

विज्ञापन

आयोग को इन सभी भर्तियों के लिए रिक्त पदों के अधियाचन मिल चुके हैं, लेकिन इनका विज्ञापन जारी नहीं किया गया। प्रतियोगियों का कहना है कि सीधी भर्ती में विशेषज्ञता वाले पदों के लिए होती है, जिसमें सामान्य अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाते हैं। प्रमुख भर्ती परीक्षाएं समय से न होने के कारण भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों के लिए भविष्य के रास्ते बंद होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल पीसीएस की परीक्षा समय से कराई जा रही है। आयोग के वर्ष 2023 के कैलेंडर में भी प्रमुख भर्ती परीक्षाएं शामिल नहीं की गईं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि लंबित पड़ी प्रमुख भर्ती परीक्षाएं समय से कराई जाएं या आयोग सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करे कि किन कारणों से भर्तियां अटकी हुईं हैं और ये भर्तियां कब पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed