{"_id":"60bd25d38ebc3e00d33f2f5a","slug":"emphasis-of-the-preparations-for-the-rescue-from-the-third-wave-of-the-new-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डीएम की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों पर नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डीएम की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों पर नजर
Mon, 07 Jun 2021 01:15 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:15 AM IST
सार
- पहुंचे स्वरूपरानी अस्पताल, बच्चों के आईसीयू वार्ड के जल्द निर्माण के दिए निर्देश
विज्ञापन
prayagraj news : संजय खत्री, डीएम प्रयागराज।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को कार्यभार संभालने वाले डीएम संजय कुमार खत्री के सामने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने इस बाबत की जा रही तैयारियों का जायजा भी लिया। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को स्वरूपरानी अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने अस्पताल में निर्माणाधीन बच्चों के आईसीयू वार्ड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह से वार्ड का निर्माण जल्द से जल्द कराने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि यदि किसी चिज की कमी है तो उसका प्रस्ताव प्रस्तुत करें। ताकि, तत्काल कार्रवाई कर व्यवस्था की जा सके।
उन्होंने अस्पताल में बन रहे नए ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को प्लांट के निर्माण में आवश्यक संशोधन के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अब कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने लगी है। इसलिए नॉन कोविड मरीजों के इलाज की ओर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने इसके लिए सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल परिसर में हो रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने परेड स्थित आईसीसीसी का भी निरीक्षण किया। साथ ही टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम प्रशासन वीएस दुबे, सिटी मजिस्टे्रट रजनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।